मप्र में 20 जून के बाद मॉनसून की दस्तक, प्री-मॉनसून की एक्टिवटी हुईं तेज, जानिए कहां कब तक पहुंचेगा मॉनसून

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
मप्र में 20 जून के बाद मॉनसून की दस्तक, प्री-मॉनसून की एक्टिवटी हुईं तेज, जानिए कहां कब तक पहुंचेगा मॉनसून

BHOPAL. मप्र में अगले 15 दिनों में मॉनसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के पुर्वानुमान 25 जून था। इससे पहले प्री-मॉनसून की एक्टिविटी जारी रहेगी। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान भी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल में मॉनसून की दस्तक के बाद जिस तेजी से आगे बड़ा रहा है उस गति को देखते हुए 20-25 जून तक मॉनसून एमपी में पहुंच सकता है। मॉनसून खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते आएगा। सबसे पहले इंदौर, फिर भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर भीगेगा। पिछले साल 16 जून को ही मानसून प्रदेश में आ गया था। 1 जुलाई तक प्रदेशभर में एक्टिव हो गया था।



देश के इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट



भारतीय मौसम विभाग की मानें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 2 से 4 दिनों तक हीटवेव की स्थिति रह सकती है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो राजस्थान के अलावा उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है। नई दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 10 जून से नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं।



अन्य राज्यों में कब तक आएगा मॉनसून



मॉनसून केरल के तट से टकरा चुका है, जो 10 जून तक महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। इसके बाद आगे बढ़ते हुए 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंच जाएगा, वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा। इसके अलावा 25 जून तक ये हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी पहुंच जाएगा और 30 जून को ये राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पहुंच जाएगा और आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा।



समय से पहले आया मॉनसून



मौसम विभाग के अनुसार मप्र के पिछले 13 साल के आंकड़ों की बात करें तो इन सालों में पहज 2 बार 10 जून को ही मॉनसून की एंट्री हो गई थी। इसमें 2013 और 2021 में मॉनसून समय से पहले आ गया था। आमतौर पर मॉनसून आने की तारीख 15 जून है। प्रदेश में प्री मॉनसून की एक्टिवटी बढ़ गई है। इससे प्रदेश में हल्की बारिश के साथ हवा की रफ्तार भी बढ़ गई है। भोपाल में 40Km प्रतिघंटे की स्पीड में हवाएं चल रही है। प्रदेश में दोपहर बाद मौसम बदलेगा। 2022 में 20 जून को प्रदेश में मॉनसून आ गया था। इंदौर में 17 जून, ग्वालियर में 30 जून और जबलपुर में 17 जून को मॉनसून ने एंट्री की थी।



आज 16 जिलों में बारिश की संभावना



मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हो सकती है। श्योपुरकलां, धार, रायसेन, बैतूल, भिंड, राजगढ़, खंडवा, विदिशा, सागर, अशोकनगर, बुरहानपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी और दमोह जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। भोपाल में बादल छा सकते हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी।


MP News Weather of the country आज का मौसम देश का मौसम Indian Meteorological Department entry of monsoon in MP भारतीय मौसम विभाग एमपी न्यूज today weather एमपी में मॉनसून की एंट्री