theSootrLogo
theSootrLogo
RAJASTHAN NEWS- राजस्थान में सनसनीखेज हत्याकांड राजस्थान के बाड़मेर में मां ने 4 बच्चों की ड्रम में बंद कर की हत्या, फिर खुद फांसी पर झूली, प्रेग्नेंट थी मृत महिला
undefined
Sootr
6/4/23, 2:27 PM (अपडेटेड 6/4/23, 11:11 PM)

JAIPUR. राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक मां ने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली। महिला ने बच्चों को अनाज भरने वाले ड्रम में बंद कर दिया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर दी। मृत महिला चार-महीने की गर्भवती भी है। बताया जा रहा है कि मृत महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने इस तरह का खौफनाक कदम उठा लिया। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज करवाया है।



बाड़मेर के मिनयावास गांव का मामला


दरअसल, घटना बाड़मेर जिले के मंडली थाना क्षेत्र के मनियावास गांव की है। यहां 27 साल की उर्मिला पत्नी जेठाराम अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) रहती थी। शनिवार (3 मई) सुबह उर्मिला का पति काम पर चला गया था। दोपहर तक जेठाराम की पत्नी उर्मिला और उसके बच्चों को बाहर खेलते हुए देखा था, लेकिन शाम को ना तो उर्मिला दिखाई दी और ना ही उसके बच्चे दिखाई दिए। पड़ोसियों ने उर्मिला को आवाज लगाई, लेकिन घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने घर के अंदर कमरे में देखा तो उर्मिला फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। लेकिन, बच्चों कहीं नहीं दिखाई दिए। लोगों ने घर में तलाश करना शुरू किया तो अनाज के खाली ड्रम से चारों बच्चों के शव बरामद हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।  


ये भी पढ़ें...



सुबह सब कुछ ठीक था, शाम को फोन आया और ...


मृतका का पति जेठाराम सुबह काम पर गया तो उर्मिला ने उसे खाना खिलाकर भेजा था। इसके अलावा टिफिन भी बांधकर दिया था। जेठराम ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे उर्मिला का उसके पास फोन आया और उसने जल्दी घर वापस आने की जानकारी दी थी। जेठाराम के घर पहुंचे के बाद उसे घटना की जानकारी लगी।  


मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप


उर्मिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति जेठाराम पर दहेज प्रताड़ना के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्हें जेठाराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उर्मिला की शादी 2014 में हुई थी। शादी के बाद से ही जेठाराम उर्मिला को परेशान कर रहा था। जिसे लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी। लेकिन, इसके बाद भी जेठाराम उर्मिला को परेशान कर रहा था।  


द-सूत्र के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें
thesootr androidthesootr ios
Sensational murder case in Rajasthan mother hanged after killing 4 children in Barmer Barmer News Rajasthan News राजस्थान में सनसनीखेज हत्याकांड बाड़मेर में 4 बच्चों की हत्या कर मां ने फांसी लगाई बाड़मेर समाचार राजस्थान न्यूज
ताजा खबर