मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों से हटाए जा रहे लाउड स्पीकर, रतलाम में मंत्री चेतन्य कश्यप की रैली में खूब हुआ ध्वनि प्रदूषण
Rahul Garhwal | Dec 29, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों से हटाए जा रहे लाउड स्पीकर, रतलाम में मंत्री चेतन्य कश्यप की रैली में खूब हुआ ध्वनि प्रदूषण
मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाए जा रहे हैं। रतलाम में मंत्री चेतन्य कश्यप की रैली में खूब ध्वनि प्रदूषण हुआ।
आमीन हुसैन, RATLAM. मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव के आदेश के बाद लाउड स्पीकर को लेकर अभियान जारी है। धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारे जा रहे हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण कम किया जा सके। ये पहल अच्छी है और अलग-अलग धर्मों के लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं, लेकिन ये नियम खुद सरकार के मंत्री कब मानेंगे। नेताओं की रैलियों में बड़े-बड़े लाउड स्पीकर और डीजे बजते हैं, उनसे होने वाले ध्वनि प्रदूषण को कौन रोकेगा ? रतलाम में मंत्री चेतन्य कश्यप की रैली एक उदाहरण है, लेकिन अक्सर हर राजनीतिक रैली में इतना ही ध्वनि प्रदूषण होता है।
मंत्री चेतन्य कश्यप की रैली में ध्वनि प्रदूषण
कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप का शहर में आगमन हुआ। उनकी स्वागत रैली में बहुत तेज आवाज में डीजे और लाउड स्पीकर बजाए गए। एक डीजे गाड़ी में कम से कम 3 हाई एम्प्लीफायर वाले स्पीकर थे। जिन अधिकारियों को ध्वनि प्रदूषण वाले आदेश का पालन करवाना था, वो मंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। ऐसे में ये संदेश जाता है कि नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं और नेता उन्हें ताक पर रखते हैं।
क्या मंत्री कश्यप पर होगी कार्रवाई ?
जनता के हितों, विशेषकर बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियम बनाए गए हैं, लेकिन मंत्री चेतन्य कश्यप ने नियमों का उल्लंघन किया। अब सवाल उठता है कि क्या मंत्री चेतन्य कश्यप के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी।
ऐसे शुरू हुआ प्रदूषण नियंत्रण मुद्दा
वैसे तो ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण का मुद्दा 80 के दशक में ही जोर पकड़ने लगा था, लेकिन 1998 में बलात्कार की शिकार एक नाबालिग लड़की की चीखें एक धार्मिक आयोजन के दौरान बहुत ही तेज बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज में डूब गई थीं। नाबालिग लड़की ने इसके बाद आत्मदाह कर लिया था।
ध्वनि मानक क्या हैं ?
सीएम मोहन का पहला आदेश- लाउड स्पीकर हटाए जाएंगे
डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही पहला आदेश ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ही दिया था। उनका आदेश था कि धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाए जाएं। इस आदेश को फौरन अमल में लाया गया और जरूरी कार्रवाई की गई।

- औद्योगिक क्षेत्रों में दिन में 75 DB (A) और रात में 70 DB (A)
- वाणिज्यिक क्षेत्रों में दिन में 65 DB (A) और रात में 55 DB (A)
- आवासीय क्षेत्रों में दिन में 55 DB और रात में 45 DB
- शांत क्षेत्रों में दिन में 50 DB और रात में 40 DB (A)
सीएम मोहन का पहला आदेश- लाउड स्पीकर हटाए जाएंगे
डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही पहला आदेश ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ही दिया था। उनका आदेश था कि धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाए जाएं। इस आदेश को फौरन अमल में लाया गया और जरूरी कार्रवाई की गई।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari