राजस्थान में शिक्षा और पंचायत राज विभाग में चलेगा अब सिर्फ स्वदेशी, विदेशी सामान इस्तेमाल नहीं किया जाएगा
Jitendra Shrivastava | Published:
राजस्थान में शिक्षा और पंचायत राज विभाग में चलेगा अब सिर्फ स्वदेशी, विदेशी सामान इस्तेमाल नहीं किया जाएगा
राजस्थान के शिक्षा और पंचायती राज विभाग में अब विदेशी सामग्री का इस्तेमाल नहीं होगा और ना ही भविष्य में विदेशी सामान खरीदे जाएंगे।
JAIPUR. राजस्थान के शिक्षा और पंचायती राज विभाग में अब किसी भी तरह के विदेशी सामग्री का इस्तेमाल नहीं होगा और ना ही भविष्य में विदेशी सामान खरीदे जाएंगे। इन विभागों के मंत्री मदन दिलावर ने इसके निर्देश दिए हैं। मंगलवार को विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उनके दोनों विभागों में आदेश दिया गया है कि किसी तरह के विदेशी सामग्री का इस्तेमाल नहीं होगा और न ही विदेशी समान खरीदा जाएगा।
भारत का पैसा भारत में रहेगा
शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मैं खुद स्वदेशी का पोषक हूं और प्रधानमंत्री भी वोकल फॉर लोकल की वकालत करते हैं। हम इस बात को लेकर आंदोलन करते रहे हैं कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए, क्योंकि भारत निर्मित उत्पाद प्रयोग होंगे तो देश के लोगों को रोजगार मिलेगा और भारत का पैसा भारत में रहेगा।
हिंदुस्तान में निर्मित वस्तुएं ही खरीदी जाएंगी
यही कारण है कि हमने निर्णय लिया है की पंचायती राज और शिक्षा विभाग में केवल हिंदुस्तान में निर्मित वस्तुएं ही खरीदी जाएंगी। दिलावर ने कहा कि अगर ऐसा कोई सामान खरीदना हो जो स्वदेशी नहीं है तो उसके लिए भी पहले मंत्री स्तर पर परमिशन लेनी होगी। विभाग में किसी भी तरह के विदेशी सामग्री का इस्तेमाल नहीं होगा और ना ही भविष्य में किस तरह की खरीद की जाएगी।

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha