इंदौर के इंफोसिस कैंपस में घुसा तेंदुआ, मिले पगमार्क, ट्रेंकुलाइजर गन लेकर पहुंची वन विभाग की टीम, सर्चिंग जारी

Jitendra Shrivastava | Jan 16, 2024, 19:51 IST
Share
इंदौर के इंफोसिस कैंपस में घुसा तेंदुआ, मिले पगमार्क, ट्रेंकुलाइजर गन लेकर पहुंची वन विभाग की टीम, सर्चिंग जारी
इंदौर के इंफोसिस कैंपस में घुसा तेंदुआ, मिले पगमार्क, ट्रेंकुलाइजर गन लेकर पहुंची वन विभाग की टीम, सर्चिंग जारी

आईटी इंफोसिस कैंपस में तेंदुए के पगमार्क मिलने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है।

INDORE. सुपर कॉरिडोर स्थित आईटी इंफोसिस कैंपस में तेंदुए के पगमार्क मिलने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। शहर के सुपर कारिडोर स्थित इंफोसिस कैंपस में मंगलवार सुबह तेंदुआ आने की खबर के बाद आफिस में हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक करने निकले एक व्यक्ति ने यहां तेंदुआ देखा, उसके बाद उसने यह सूचना दफ्तर में दी। इंफोसिस ने यह जानकारी वन विभाग और प्रशासन को दी। इसके बाद वन विभाग की रेसक्यू टीम कैंपस पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू की। कर्मचारी अपने साथ पिंजरे, जाल और तेंदुए को बेहोश करने वाली ट्रेंकुलाइजर गन लेकर पहुंची।

तेंदुए के पगमार्क मिले

इंफोसिस कैंपस में तेंदुए के पगमार्क मिलने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। यहां मैदान में बबूल के बड़े पेड़ होने की वजह से सर्चिंग में परेशानी आ रही है। उधर कैंपस में तेंदुआ दिखने की जानकारी सामने आने के बाद कर्मचारी डरे हुए हैं। कैंपस करीब 70 एकड़ में फैला हुआ है। कैंपस के चारों ओर सुरक्षा के लिए ऊंची-ऊंची बाउंड्री वाल भी बनी है। वन विभाग की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तेंदुआ अंदर आया कहां से।

देर शाम तक तेंदुआ नजर नहीं आया

सुबह सुपर करिडोर पर सैन्यकर्मी दौड़ लगाने आते है। पहले उन्होंने तेंदुआ देखा और ग्रामीणों को बताया। इसके बाद इंफोसिस कंपनी ने एक निजी रेसक्यू टीम से संपर्क किया और उसे बुलवा लिया। वन विभाग को भी सूचना दी गई। हालांकि, वे तेंदुए के ही है इस बात पर अफसरों को संशय था। कैंपस के कुछ हिस्से में घनी झाड़ियां है। वन विभाग की तीन टीमों ने कैम्पस में खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक तेंदुआ नजर नहीं आया। बाद में कैंपस में दो पिंजरे वन विभाग ने लगाए। इंफोसिस कैंपस के समीप ही टीसीएस का कैंपस भी है। तेंदुआ उनके कैंपस में न पहुंच सके, इसलिए कैंपस के सारे गेट लगा दिए गए थे।

काइट फेस्टिवल आयोजन किया रद्द

इंफोसिस के कर्मचारियों ने मंगलवार को काइट फेस्टिवल का आयोजन किया था, लेकिन तेंदुए की दशहत के कारण उसे निरस्त करना पड़ा। फेस्टिवल के लिए दो ढोलक वाले भी कैंपस पहुंचे थे। बाद में उनकी मदद तेंदुए को भगाने के लिए की गई। उसने ढोल बजवाए गए।

Tags:
  • सर्चिंग जारी
  • Indore's Super Corridor
  • leopard entered Infosys campus
  • forest department team found pug marks
  • team reached with tranquilizer gun
  • searching continues
  • इंदौर का सुपर कॉरिडोर
  • इंफोसिस कैंपस में घुसा तेंदुआ
  • वन विभाग की टीम को मिले पगमार्क
  • ट्रेंकुलाइजर गन लेकर पहुंची टीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती