जबलपुर के गोदाम में छापा, 6 करोड़ की सरकारी मूंग गायब, वेयर हाउस के मालिकों पर FIR दर्ज

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
जबलपुर के गोदाम में छापा, 6 करोड़ की सरकारी मूंग गायब, वेयर हाउस के मालिकों पर FIR दर्ज

JABALPUR. जबलपुर जिले के एक गोदाम से सरकारी मूंग गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सरकार ने 8 हजार क्विंटल मूंग खरीदी थी। इसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए है। इस 8000 क्विंटल मूंग को एक गोदाम में रखा था। गुरुवार को जब अधिकारी गोदाम पर पहुंचे तो मूंग वहां से गायब मिली। इस घटना के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है। साथ ही गोदाम मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 



तियासिया गांव में है सियाराम गोदाम



इस मामले में सिहोरा के उप-मंडल अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मझौली पुलिस थाना क्षेत्र के तियासिया गांव में सियाराम गोदाम हैं। इस गोदाम को मूंग खरीद केंद्र के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था। मूंग के खरीद केंद्र के रूप में सियाराम वेयरहाउस में पहले 40, 234 क्विंटल मूंग की खरीद हुई थी, लेकिन प्रारंभिक खरीद निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने के कारण रद्द कर दी गई थी। दरअसल पहली खरीद में ली गई मूंग में काफी कंकड़-पत्थर थे।



निरीक्षण में गोदाम में केवल 32, 223 क्विंटल मूंग मिली



इस बीच गोदाम पर मूंग खरीद को लेकर अधिकारियों तक शिकायतें पहुंची। इन शिकायतों के बीच बुधवार को अधिकारियों ने गोदाम का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान गोदाम में केवल 32, 223 क्विंटल मूंग पाई गई, जो मूल रूप से खरीदी गई मात्रा की तुलना में लगभग 8000 क्विंटल कम थी। गायब हुई 8 हजार क्विंटल मूंग की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए है।



मूंग खरीद प्रक्रिया 12 जून से 31 जुलाई तक चली थी



जांच के बाद कृषि विभाग को इस बारे में सूचना दी गई। कृषि विभाग ने गोदाम को सील कर दिया और घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने मूंग के लिए समर्थन मूल्य 775 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया था। राज्य में मूंग खरीद प्रक्रिया 12 जून से 31 जुलाई तक चली थी।


जबलपुर MP News वेयर हाउस के मालिकों पर FIR दर्ज 6 करोड़ की सरकारी मूंग गायब गोदाम में छापा FIR lodged against warehouse owners government moong worth 6 crore missing warehouse raided Jabalpur एमपी न्यूज
Advertisment