छग में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय दौरा, जारी हुई 14 बिंदुओं की गाइडलाइन, हिदायत ये भी कि कैसे लिखें नाम

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
छग में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय दौरा, जारी हुई 14 बिंदुओं की गाइडलाइन, हिदायत ये भी कि कैसे लिखें नाम


Raipur। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय दौरा गुरुवार 31 अगस्त याने आज से शुरु है। राष्ट्रपति दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगी। इस दौरान उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।



गाईडलाईन जारी, कैसे नाम लिखें,रोस्ट्रम डाइस के भी मापदंड जारी



राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च संवैधानिक प्रमुख होते हैं। उनके स्वागत से लेकर कार्यक्रम के हर चरण के निश्चित नियम हैं जिनका पालन हर हाल में अनिवार्य है। ये नियम राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रयुक्त होने वाले डायस से लेकर रोस्ट्रम, राष्ट्रपति जिस कुर्सी पर बैठेंगे वह कुर्सी,उनका नाम संबोधन कैसे हो, उसे कैसे और कहाँ लिखा जाए इन सब पर लागू होता है। ये सारे नियम राज्य सरकार को भेज दिए गए हैं। 



ये खबर भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित का दो दिवसीय दौरा, आरोप पत्र जारी करेंगे,सरायपाली में जनजाति सम्मेलन



14 बिंदुओं में जारी हुई गाइडलाइन



रोस्ट्रम को लेकर निर्देश हैं कि, उनमें अशोक चिन्ह स्पष्ट अंकित होना चाहिए।रोस्ट्रम और डायस की उंचाई लंबाई चौड़ाई को लेकर भी निश्चित मापदंड बताए गए हैं। वह कुर्सी जिस पर राष्ट्रपति बैठेंगे उस पर भी राजचिन्ह उपर में अंकित होगा। निर्देशों में उल्लेखित किया गया है कि, राष्ट्रपति की कुर्सी में चक्के नहीं लगे होंगे।



कैसे लिखें नाम यह भी बताया गया है



राष्ट्रपति के कार्यक्रम में उनके नाम का उल्लेख किस तरह हो, कैसे नाम लिखा जाएगा यह भी बेहद स्पष्ट तौर पर बताया गया है। गाइडलाइन में फ़ॉर्मेट लिखा गया है जिसके अनुसार निम्न प्रकार से लिखा जाएगा 



‘श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 

भारत की माननीय राष्ट्रपति 



राष्ट्रगान को लेकर भी दिशा निर्देश



जबकि राष्ट्रपति कार्यक्रम में होंगी तो राष्ट्रगान को लेकर भी दिशा निर्देश हैं। स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्थिति में रिकॉर्डेड नहीं चलाया जाएगा। यह मिलिट्री/पुलिस/पैरा मिलिट्री बैंड के द्वारा और यदि ये ना हों तो चार व्यक्तियों द्वारा गाया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ में पानी को तरस रहे धान के खेत, कम बारिश से खेतों में पड़ रहीं दरारें, किसानों को बांध से पानी छोड़ने की दरकार


रायपुर न्यूज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ में President Draupadi Murmu in chhattisgarh on 31 August राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज President Draupadi Murmu Chhattisgarh News