फ्लैट से गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुए राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शपथ के बाद सीएम आवास में करेंगे एंट्री

Rahul Garhwal | Dec 13, 2023, 24:00 IST
Share
फ्लैट से गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुए राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शपथ के बाद सीएम आवास में करेंगे एंट्री
फ्लैट से गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुए राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शपथ के बाद सीएम आवास में करेंगे एंट्री

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फ्लैट से गेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गए हैं। शपथ के बाद वे सीएम आवास में एंट्री करेंगे।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सुरक्षा कारणों चलते उनके मौजूदा फ्लैट से एक सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद वे राजस्थान के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अभी जयपुर में जवाहर सर्किल पर एक बहुमंजिला इमारत में 7वीं मंजिल पर एक फ्लैट में रह रहे थे।

परिवार सहित सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट

मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की घोषणा होते ही हालांकि उनके फ्लैट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी और पुलिस तैनात कर दी गई थी। सुरक्षा कारणों के चलते बुधवार सुबह ही उन्हें और उनके परिवार को जयपुर में सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया। सिविल लाइंस के मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने तक भजनलाल शर्मा और उनका परिवार इसी गेस्ट हाउस में रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद भजनलाल शर्मा सीएम आवास में शिफ्ट होंगे।

सरकारी मुख्यमंत्री निवास में नहीं गईं वसुंधरा राजे

जयपुर में सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है और निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वहीं रह रहे थे। 8 सिविल लाइंस के नाम से फेमस इस मुख्यमंत्री निवास में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने पहले कार्यकाल में तो रही थीं, लेकिन अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने इसे अपना सरकारी निवास नहीं बनाया था। पहले कार्यकाल के बाद उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में सिविल लाइंस में ही 13 नंबर का बंगला आवंटित कर दिया गया था और इस बंगले में उन्होंने अपनी रुचि के अनुसार काफी बदलाव कर दिए थे। फिर 2013 में जब वे वापस सत्ता में लौटीं तो उन्होंने 13 सिविल लाइंस को ही अपना सरकारी निवास बना दिया और यहीं रहते हुए मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद 2018 में जब अशोक गहलोत फिर से मुख्यमंत्री बने तो वे यहां शिफ्ट हुए और मुख्यमंत्री निवास की रौनक लौटी। अब भजन लाल शर्मा इस आधिकारिक मुख्यमंत्री निवास में जाएंगे, क्योंकि जयपुर में उनके पास अभी सिर्फ एक फ्लैट ही है।

करोड़पति हैं भजनलाल शर्मा

संपत्ति के लिहाज से देखा जाए तो भजनलाल शर्मा करोड़पति हैं। चुनाव के समय उनकी ओर से दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास खेती की जमीन के साथ ही भरतपुर में मकान और जयपुर में फ्लैट है। इसके साथ ही उन पर करीब 35 लाख रुपए का कर्ज भी है। शपथ पत्र के अनुसार भजनलाल शर्मा के पास 1 करोड़ 46 लाख 56 हजार 666 रुपए की संपत्ति है, जबकि देनदारी 35 लाख रुपए है। भजनलाल शर्मा के पास 1 लाख 15 हजार रुपए नकद हैं। वहीं अलग-अलग बैंक खातों में उनके नाम से 11 लाख रुपए जमा हैं। उनकी पत्नी के नाम पर 1.50 लाख रुपए की नकदी है, जबकि 10 हजार रुपए बैंक में जमा हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

इस बार नए रंग में दिखेगी राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी, पिछले 20 साल से 2 ही मुख्यमंत्री रहते आए हैं, इस बार होंगे बड़े बदलाव

भजनलाल शर्मा के पास टाटा सफारी गाड़ी

भजनलाल शर्मा के पास करीब 3 तोला सोना है, जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। उन्होंने शेयर और बॉन्ड में कोई निवेश नहीं किया है। हालांकि, भजनलाल के पास एलआईसी और एचडीएफसी की 2 इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। भजनलाल शर्मा के पास एक टाटा सफारी गाड़ी है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है। वहीं एक टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल भी है, जिसकी कीमत 35 हजार रुपए है। उनके पास भरतपुर में 0.035 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है। भरतपुर में ही 2 घर और जयपुर में एक फ्लैट है। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई गई है। उनके पास कोई कमर्शियल बिल्डिंग और नॉन एग्रीकल्चर लैंड नहीं है।

Tags:
  • CM Bhajanlal Sharma
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • Rajasthan CM Bhajanlal Sharma
  • shift to CM Bhajanlal Guest House
  • CM Bhajanlal oath ceremony
  • राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा
  • सीएम भजनलाल गेस्ट हाउस में शिफ्ट
  • सीएम भजनलाल शपथ समारोह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि