कांग्रेस में हुए प्रत्याशी चयन का काम अंतिम चरण की ओर बढ़ा, आज होगी राजस्थान कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की मीटिंग

Ujjwal Rai | Oct 13, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस में हुए प्रत्याशी चयन का काम अंतिम चरण की ओर बढ़ा, आज होगी राजस्थान कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की मीटिंग
कांग्रेस में हुए प्रत्याशी चयन का काम अंतिम चरण की ओर बढ़ा, आज होगी राजस्थान कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की मीटिंग

आज जयपुर स्थित कांग्रेस के वॉर रूम में पार्टी की इलेक्शन कमेटी की मीटिंग होगी, इस मीटिंग में प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी के आला कमान को अधिकृत किए जाने का प्रस्ताव पारित किए जाने की उम्मीद है

मनीष गोधा@ JAIPUR

श्राद्ध पक्ष खत्म होने को हैं और इसके साथ ही कांग्रेस ने भी राजस्थान में अपने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आज शाम पांच बजे जयपुर स्थित कांग्रेस के वॉर रूम में पार्टी की इलेक्शन कमेटी की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी के आला कमान को अधिकृत किए जाने का प्रस्ताव पारित किए जाने की उम्मीद है।

जयपुर और दिल्ली में बैठकों का दौर जारी

राजस्थान में कांग्रेस ने सितंबर के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की सूची जारी करने के दावे किए थे। लेकिन, अभी तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पाई है। इस मामले में प्रतिपक्ष में बैठी बीजेपी, कांग्रेस से आगे है। जिसने अपने 41 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों के चयन में हो रही देरी के बाद पिछले दिनों यह किया गया था कि अब प्रत्याशियों की सूची श्राद्ध पक्ष के बाद ही जारी की जाएगी। इस दौरान प्रत्याशियों के चयन के लिए जयपुर और दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। सांसद गौरव गोगोई के अध्यक्षता में बनी कांग्रेस की राजस्थान की स्क्रीनिंग कमेटी के पास सीटों के पैनल पहुंच गए हैं और इन पर मंथन का दौर जारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

कांग्रेस की एजेंसी का डेटा लीक होने की खबर, 25 से ज्यादा सीट का डाटा बीजेपी के पास पहुंच गया, कंपनी कर रही खंडन

16 अक्टूबर राजस्थान आएंगे खड़गे

अब इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है क्योंकि, श्राद्ध पक्ष 15 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। इस बीच 16 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान आएंगे और बारां जिले में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर निकाल जा रही पार्टी की यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस बीच में पार्टी बैठकों की औपचारिकता पूरी करेगी। इसी के तहत आज शाम को पांच बजे जयपुर में पार्टी की इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी।

टिकट वितरण प्रक्रिया का अंतिम चरण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित सभी मेंबर शामिल होंगे। इस बैठक को कांग्रेस की टिकट वितरण प्रक्रिया का राजस्थान में अंतिम चरण माना जा रहा है क्योंकि, शुक्रवार को होने वाली प्रदेश इलेक्शन कमेटी अपनी तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर एक लाइन का प्रस्ताव लाएगी। जिसमें, टिकट वितरण को लेकर सारे अधिकार राजस्थान कांग्रेस अपने हाईकमान पर छोड़ देगी। शुक्रवार को होने वाली प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद शनिवार को राजस्थान की स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

AI की मदद से युवा वोटर्स पर BJP की नजर, विभिन्न समाजों की वेषभूषा में वीडियो करवा रही तैयार, 4-5 करोड़ मतदाताओं को कर रही टारगेट

पहली सूची में 70 से 80 नाम हो सकते हैं

इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी कांग्रेस पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के साथ 18 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में तीन-तीन नाम के पैनल रखेगी। सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में चर्चा के बाद ही पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होगी। इस बारे में दो दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संकेत दे दिए थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची में 70 से 80 नाम हो सकते हैं। इनमें ज्यादातर नाम ऐसे होंगे जिनके टिकट को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है, जैसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आदि। शेष नामों की सूची पार्टी बाद में ही जारी करेगी।

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Congress Election Committee Meeting
  • Congress Election Committee Meeting in Jaipur
  • कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की मीटिंग
  • जयपुर में कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की मीटिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई