राजस्थान में 5 साल में 48 लाख 91 हजार मतदाता बढ़ गए, 32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं का हुआ पंजीकरण

Jitendra Shrivastava | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में 5 साल में 48 लाख 91 हजार मतदाता बढ़ गए, 32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं का हुआ पंजीकरण
राजस्थान में 5 साल में 48 लाख 91 हजार मतदाता बढ़ गए, 32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं का हुआ पंजीकरण

राजस्थान में पिछले 5 साल में मतदाताओं की संख्या में 48 लाख 91 हजार की वृद्धि हुई है। 2018 के आम विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे।

JAIPUR. राजस्थान में पिछले 5 साल में मतदाताओं की संख्या में 48 लाख 91 हजार की वृद्धि हुई है। 2018 के आम विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार पुरुष और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थे। जबकि इस बार अंतिम प्रकाशन की तिथि तक राज्य में कुल 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता हो चुके हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष और 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता हैं।

200 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन

प्रदेश में निर्वाचन विभाग ने बुधवार को राज्य के सभी 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। यह सूची विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में 6 लाख 96 हजार 424 मतदाता बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बैठक कर जानकारी दी गई तथा सभी राजनैतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने का आह्वान किया गया है।

1.27 फीसदी मतदाताओं की हुई बढ़ोतरी

गुप्ता ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्धारित अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में कुल 10 लाख 92 हजार 358 आवेदन पत्र और प्रारूप-7 में विलोपन के लिए 3 लाख 95 हजार 934 आवेदन पत्र स्वीकार हुए। इस क्रम में राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 6 लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की वृद्धि हुई है जो कि 1.27 प्रतिशत है।

80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 11.78 लाख मतदाता पंजीकृत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 11.78 लाख मतदाता, 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 17241 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार से कुल 5.61 लाख विशेष योग्यजन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में पंजीकृत इन मतदाताओं को निर्वाचन के समय होम वोटिंग के रूप में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा का विकल्प प्रदान किया गया है।

32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं का किया गया पंजीकरण

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, ट्रांसजेंडरों, पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों) आदि वर्गों के पंजीकरण को बढ़ाने के लिए इन्हें मतदाता सूची में जोड़ा गया। इस क्रम में 20 सितंबर 2023 को विशेष रूप से नवविवाहित महिलाओं के पंजीकरण हेतु सभी जिलों में विशेष शिविर आयोजित किए गए इसके अन्तर्गत कुल 32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं का पंजीकरण किया गया। अंतिम प्रकाशन की तिथि को राज्य में कुल 606 ट्रांसजेंडर मतदाता और 77 हजार 343 पीवीटीजी मतदाता पंजीकृत है।

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • 48.91 lakh voters increased in 5 years
  • 32 thousand 247 newly married women
  • voter lists of 200 assembly constituencies
  • 5 साल में 48.91 लाख मतदाता बढ़े
  • 32 हजार 247 नवविवाहित महिलाएं
  • 200 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई