मोदी की रैली के लिए सरकारी गाड़ियों को नहीं दिया उधार तेल, प्रशासन के हाथ-पांव फूले, एक्शन में दिखे अफसर

पीएम नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर आ रहे हैं। वहां के दो पेट्रोल पंप मालिकों ने मोदी की रैली में लगी सरकारी गाड़ियों के लिए तेल देने से मना किया कर दिया है।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
petrol pumb

Photograph: (the sootr)

News In Short 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में आमसभा को संबोधित करेंगे।
  • अजमेर में पेट्रोल पंप संचालकों ने सरकारी गाड़ियों को उधार तेल देने से मना किया।
  • अजमेर ऑटो और वकील एंड कम्पनी पेट्रोल पंप का है यह मामला। 
  • अजमेर जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए दिए निर्देश। 
  • पीएम मोदी की रैली की तैयारियों में लगी हैं सरकारी गाड़ियां। 

News In Detail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान में अजमेर दौरे पर आ रहे हैं। बड़ी खबर यह है कि इस कार्यक्रम के लिए उपयोग में आने वाले सरकारी वाहनों को दो पेट्रोल पंप संचालकों ने उधार तेल देने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन के पास शिकायत पहुंची तो एक्शन मोड में आ गया। उसने मामले की जांच के लिए जिला रसद अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पेट्रोल पंप संचालकों ने क्यों किया मना 

दरअसल, मामला अजमेर के दो पेट्रोल पंपों का है। कचहरी रोड स्थित अजमेर ऑटो पेट्रोल पंप और वकील एंड कम्पनी पेट्रोल पंप के संचालकों ने रैली की गाड़ियों के लिए उधार तेल देने से इनकार कर दिया। अजमेर ऑटो पेट्रोल पंप भाजपा नेता और पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया की बहू के नाम पर है।

अजमेर ऑटो पेट्रोल पंप के संचालक ने स्पष्ट किया कि उनके पेट्रोल पंप का नाम किस आधार पर शामिल किया गया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी सरकारी वाहन को पेट्रोल देने से मना नहीं किया और न ही ऐसा कोई वाहन उनके पंप पर आया था।

सरकारी वाहन के लिए डीजल का इनकार

कचहरी रोड स्थित मेसर्स वकील एंड कम्पनी के मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को एक सरकारी वाहन उनके पेट्रोल पंप पर आया। वाहन चालक ने खुद को सहायक कलेक्टर भीलवाड़ा का ड्राइवर बताया था। लेकिन उनका अकाउंट कई सालों पहले बंद हो चुका था। इसलिए उन्होंने डीजल देने से इनकार कर दिया गया। इसके अलावा ड्राइवर के पास प्रधानमंत्री की रैली से संबंधित कोई कूपन भी नहीं था। कूपन पेट्रोल भरने के लिए आवश्यक होता है।

कूपन पर उधार तेल देने के आदेश

राज्य स्तर पर जिला रसद अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को कूपन पर सरकारी गाड़ियों को उधार तेल देने के निर्देश दिए थे। अजमेर की जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ ने भी सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया था कि वे सरकारी गाड़ियों को कूपन के आधार पर उधार पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराएं। हालांकि जब सभा की तैयारियों में जुटी अफसरों की गाड़ियां पेट्रोल भरवाने पहुंचीं तो पंप संचालकों ने उधार तेल देने से इनकार कर दिया।

बस ऑपरेटर ने भी किया इनकार 

इससे पहले बस ऑपरेटर ने भी मोदी की रैली के लिए बस देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, बस ऑपरेटर अपनी मांगो को लेकर कुछ दिन से हड़ताल पर हैं। 

28 फरवरी को पीएम मोदी की आमसभा

अजमेर के कायड़ विश्राम स्थल पर 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा होनी है। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी मंगलवार को अजमेर का दौरा कर मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया था।

ये भी पढे़:-

दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव, पंचायत व निकाय चुनाव से पहले आई अहम खबर

Weather Update: एमपी, सीजी और राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में बढ़ रही गर्मी

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

आमसभा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अजमेर पेट्रोल पंप जिला प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Advertisment