/sootr/media/media_files/2026/02/28/sog-2026-02-28-12-49-27.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- राजस्थान में लिपिक भर्ती 2013 में फर्जीवाड़े की जांच अब एसओजी करेगी।
- पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में इसकी घोषणा की थ्री।
- प्रदेश में इस भर्ती में 10,000 लिपिकों की नियुक्ति हुई थी
- फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और बिना टाइप टेस्ट पास किए कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला सामने आया।
- एसओजी जांच में अधिकारियों की भूमिका उजागर होने की संभावना है।
News In Detail
राजस्थान में 2013 में लिपिक भर्ती में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। इसकी जांच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) से कराई जाएगी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में इसकी घोषणा की है। इस भर्ती के दौरान 10,000 लिपिकों की नियुक्ति की गई थी।
ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा का खुलासा
इस भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सबसे पहले अलवर में सामने आया था। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में इस तरह के फर्जीवाड़े की आशंका जताई गई। सरकार ने पहले इस मामले की जांच कलेक्टरों को सौंपी थी। लेकिन, जांच में कई जिला परिषदों ने सहयोग ही नहीं किया। सरकार ने अब एसओजी से इस भर्ती की जांच कराने का निर्णय लिया है। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि उन अधिकारियों पर चार्जशीट जारी की जाएगी, जिन्होंने दस्तावेज़ नहीं दिए या गलत रिपोर्ट भेजी है।
लिपिक भर्ती 2013 के दौरान फर्जीवाड़े के मामले
लिपिक भर्ती 2013 कई चरणों में हुई थी। भर्ती के दौरान फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, फर्जी कंप्यूटर प्रमाण पत्र और भर्ती प्रक्रिया की शर्तें बदलने की शिकायतें मिलीं। इसके अलावा कई मामलों में बिना टाइप टेस्ट पास किए कर्मचारियों की नियुक्ति भी हुई। मंत्री का कहना है कि इस मामले में छोटे कर्मचारियों के साथ-साथ बड़े लोग भी शामिल हैं, जिनकी भूमिका एसओजी की जांच में सामने आएगी।
अलवर से हुई थी सबसे ज्यादा भर्ती
इस भर्ती में 10000 लिपिक भर्ती की गई थी। इन में सबसे ज्यादा अलवर से करीब 600 भर्ती की गई थी। इसमे कम अंक वाले लोगों को लिपिक बना दिया गया था और ज्यादा अंक वाले 15 अभ्यर्थी बाहर कर दिया गया था। इसका खुलासा आरटीआई से हुआ था। आरटीआई से प्राप्त डेटा को पंचायती राज विभाग को भेजा दिया गया था।
ये भी पढे़:-
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शुष्क मौसम, बढ़ी गर्मी!
कूनो नेशनल पार्क का चीता भटक कर राजस्थान आया, तीन दिन से नहीं किया हैं कोई शिकार
राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे
भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us