/sootr/media/media_files/2026/02/04/3-year-old-baby-2026-02-04-12-19-54.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- तीन साल की बच्ची के मुंह में हुआ ब्लास्ट, जबड़ा और गाल फटा
- बच्ची ने टॉफी समझ कर रैपर में रखी चीज खाने के लिए मुंह में रखी थी
- विस्फोट इतना तेज कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया
- समय पर अस्पताल ले जाने पर बच्ची की बची जान
- पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कर रही जांच
News In Detail
सुनील जैन@अलवर
राजस्थान में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। अलवर-दिल्ली मार्ग पर बगड़ तिराहे के पास चौकी बास गांव में एक बच्ची ने जैसी ही टॉफीनुमा चीज को मुंह में रखा, वैसे ही ब्लास्ट हो गया। तीन साल की यह बच्ची गांव में टॉफी लेने एक दुकान पर गई थी। उसने यह वस्तु खाने के लिए मुंह में रखी। विस्फोट इतना तेज था कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया।
दुकान पर गई थी बच्ची
परिजनों का कहना है कि अक्शु (3) अपनी बड़ी बहन अहाना के साथ गांव की ही एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी। दुकानदार सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखेनुमा टॉफी बच्ची को दे दी। जैसे ही अक्शु ने उसे मुंह में डालकर चबाया, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। इससे जबड़ा फट गया। बच्ची खून से लथपथ होकर वहीं गिर
बच्ची खतरे से बाहर
बताया जाता है कि परिजन जख्मी बच्ची को लेकर तत्काल अलवर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। चिकित्सकों का कहना है कि ऑपरेशन सफल रहा है और फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में बच्ची की चाची निकिता पत्नी परवीन की रिपोर्ट पर रामगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है।
दुकानदार को लिया हिरासत में
थानाधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल जांच और विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
इधर, आरोपी दुकानदार का कहना है कि बच्ची को चोट सड़क पर गिरने और कोल्डड्रिंक की कांच की बोतल लगने से आई है, लेकिन बच्ची के जबड़े और मुंह की हालत विस्फोट की ओर स्पष्ट इशारा कर रही है। बताएं जा रहा है की टॉफी की जगह बच्ची को टोफी जैसा दिखने वाला विस्फोटक पकड़ा दिया।
हर पहलू पर हो रही जांच
डीएसपी पिंटू कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकीय तत्परता और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के संयुक्त प्रयास से तीन वर्ष की एक मासूम बच्ची की जान बचा ली गई।
यह भी पहलू-अनजाने में उठाई टॉफी
एक पहलू यह भी सामने आया है कि बच्ची ने अनजाने में चॉकलेट के रैपर में लिपटे पटाखे को टॉफी समझ लिया था। उसने इसे खाने के लिए मुंह में रख लिया। उसके चेहरे, मुंह और जबड़े के हिस्से में गहरी और जटिल चोटें आईं। हालांकि, पुलिस इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
बच्चों को संदिग्ध चीजों से रखें दूर
इधर, बच्ची का उपचार करने वाले सानिया अस्पताल के डॉ. तैयब खान ने अभिभावकों से अपील की कि वे छोटे बच्चों को किसी भी संदिग्ध, विस्फोटक अथवा खाने योग्य न होने वाली वस्तुओं से दूर रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। साथ ही पुलिस को भी मामले की जानकारी दें।
ये भी पढे़:-
एमपी, सीजी और राजस्थान में घने कोहरे के साथ ठंड का दौर जारी, कई जिलों में बारिश अलर्ट
वित्त आयोग की रिपोर्ट: इन्फ्रास्ट्रक्चर में पीछे रहा राजस्थान, झारखंड भी निकला आगे
केंद्रीय करों में राजस्थान के हिस्से पर चली कैंची, विकास के समीकरणों पर पड़ेगा असर
केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us