खेलते-खेलते कार में बंद हो गई दो मासूम बहनें, दम घुटने से हुई मौत

Ashish Bhardwaj | May 20, 2026, 18:34 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-20T183330.322
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दो मासूम सगी बहनों की मौत कार में दम घुटने से हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

News In Short

  • अलवर में दो बहनें खेलते-खेलते कार में फंस गईं और दम घुटने से बेहोश हो गईं।
  • परिजन उन्हें तलाशने गए तो उन्हें बच्चियों को कार में फंसा पाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
  • बच्चियों के पिता सुबह दुकान पर गए थे, दोनों पास के कार रिपेयरिंग सेंटर में पहुंच गईं।
  • कार में ऑक्सीजन कम होने और CO2 बढ़ने से बच्चे 10 मिनट में असहाय हो जाते हैं।
  • पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया कि खराब कार और बंद गेट कारण बने इस हादसे के लिए।

News In Detail

राजस्थान में अलवर शहर के खुदनपुरी इलाके में दो बहनें खेलते-खेलते एक कार में फंस गईं। गेट बंद होने के कारण उनका दम घुट गया। कुछ देर बाद परिजन उन्हें तलाशने गए तो कार में बेहोशी की हालत में मिली।

बच्चियों के पिता रमेश ने बताया कि उनकी हेयर सैलून की दुकान है। सुबह लगभग 11:30 बजे टीना (8 साल) और लक्ष्मी (5 साल) पास में स्थित कार रिपेयरिंग सेंटर में पहुंच कर खेलने लगी।

हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बार-बार वहां से हटा दिया। इसके बावजूद दोनों बहनें खेल-खेल में वहां खड़ी एक लाल खराब कार में बैठ गईं और दरवाजा बंद कर लिया। इससे वे बाहर नहीं निकल पाईं और दम घुटने के कारण बेहोश हो गईं।

डॉक्टर ने मृत घोषित

रमेश ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वे घर आए और दोनों बच्चियां नहीं मिलीं। तो रमेश ने परिवार के साथ मिल कर दोनों मासूम को ढूढ़ना शरू किया तो पता चला की दोनों बच्ची खराब कस पास खेल रही थी।

जब खराब कार को देखा तो उसमें दोनों बच्ची बेहोशी हालत में मिली। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वैशाली नगर थाना अधिकारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि कार पूरी तरह खराब स्थिति में थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि 5 से 8 साल की उम्र की ये बच्चियां कार में बैठने के बाद गेट खुद नहीं खोल सकीं।

एक्सपर्ट का बयान

अलवर जिला अस्पताल के डॉक्टर के.के. मीणा ने बताया कि धूप में खड़ी बंद कार का तापमान बाहरी वातावरण की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ता है।

आधे घंटे में कार का तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। कार में ऑक्सीजन की कमी होती है और कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर तेजी से बढ़ता है।

बच्चे इस स्थिति में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। 10 मिनट के भीतर वे असहाय हो जाते हैं और मदद के लिए हाथ-पैर या शोर भी नहीं कर पाते।

ये भी पढे़:-

चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए बीच खेल में बदले टेंडर के नियम, संवाद का नया कारनामा

मत्स्य मेवात संस्थान में 22 लाख की हेराफेरी, पदाधिकारियों पर लगे आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

सम्मान तो मिला, पर रोटी का क्या? पद्मश्री विजेताओं की पेंशन वाली मांग ने छेड़ी नई बहस

एसआई भर्ती-2021 री एग्जाम में कोर्ट ने दी बड़ी राहत, चार लाख अभ्यर्थी हो सकेंगे एग्जाम में शामिल

Tags:
  • राजस्थान
  • जिला अस्पताल
  • डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • अलवर
  • ऑक्सीजन की कमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि