अंता उपुचनाव: भाजपा उम्मीदवार की चिट्ठी वायरल, हार के लिए ओम बिरला व नागर को ठहराया जिम्मेदार

Purshottam Kumar Joshi | Jan 31, 2026, 12:36 IST
Share
morpal suman
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में पराजित भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपनी हार के कारणों पर पार्टी शीर्ष नेताओं को चिट्ठी लिखी है। इसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और उनकी टीम को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

News In Short

अंता उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने हार के लिए भितरघात को ठहराया जिम्मेदार।

सुमन ने आरोप लगाया कि टिकट की घोषणा में देरी हुई, जिससे कार्यकर्ताओं में भ्रम पैदा हुआ।

यह भी आरोप, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पक्ष में काम किया, जिससे चुनावी समीकरण बिगड़े।

हार के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की टीम का नाम लिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्र को प्रदेश संगठन को भेजने की पुष्टि की।

News in Detail

राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में हारे भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन का पत्र राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे इस पत्र में सुमन ने अपनी हार के लिए कुछ बड़े भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। इनमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और उनकी टीम का नाम लिखा गया है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेताओं ने कांग्रेस के पक्ष में काम किया और चुनावी समीकरण को बिगाड़ दिया।

अंता उपचुनाव में हुई थी भाजपा की हार

नवंबर 2025 में हुए अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को पराजित होना पड़ा था। कांग्रेस ने उपचुनाव की घोषणा के साथ ही पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया। भाजपा ने मोरपाल सुमन पर दांव खेला। सुमन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी थे। इस चुनाव में हाड़ोती के दिग्गज भाजपा नेता और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पूर्व मंत्री
प्रभुलाल को टिकट दिलाना चाहते थे। चुनाव के दौरान भाजपा की फूट खुले रूप से दिखाई दी। अंतत: सुमन को चुनाव हारना पड़ा।

मोरपाल सुमन की चिठ्ठी से सियासी बवाल

बताया जाता है कि भाजपा की हार के बाद प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन खुद की हार की समीक्षा करते हुए कारणों पर पहले के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा। इसकी प्रति पीएम नरेंद्र मोदी को भी भेजी है। यह चिठ्ठी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी में उथल-पुथल मच गई है। इस चिठ्ठी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह है सुमन का पत्र और हार का कारण

मोरपाल सुमन ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि अंता उपचुनाव में भाजपा की हार केवल विरोधी दल की रणनीति का नतीजा नहीं थी। इसके पीछे पार्टी के भीतर हुए भितराघात का भी हाथ था, जिसने सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट की घोषणा में हुई देरी और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति ने हार को सुनिश्चित किया। इसके अलावा, पार्टी के कुछ प्रभावशाली नेताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का आरोप भी लगाया।



morpal sumen letter
morpal sumen letter
morpal sumen letter
morpal sumen letter


भितरघात और पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप

पत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के करीबी मनोज शर्मा, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, और कई अन्य प्रमुख नेताओं के नामों का उल्लेख किया गया। मोरपाल सुमन का कहना है कि इन नेताओं ने चुनावी समीकरण को पूरी तरह से बिगाड़ दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंता से टिकट के अन्य दावेदारों ने भी पार्टी के खिलाफ माहौल बनाया और हार को सुनिश्चित करने में भूमिका निभाई।

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए

सुमन ने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया और कहा कि चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा संसाधनों के कथित दुरुपयोग के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष का रिएक्शन

बारां के भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने पत्र की पुष्टि की और कहा कि इसे प्रदेश संगठन को अग्रेषित किया जाएगा। वहीं, मोरपाल सुमन इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बोलने से बचते नजर आए, बाद में उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।

क्या भाजपा संगठन इस पत्र को गंभीरता से लेगा

यह पत्र अब भाजपा संगठन के भीतर एक बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है। इस पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है। सवाल यह है कि क्या भाजपा इस विस्फोटक आरोप पत्र को गंभीरता से लेकर आत्ममंथन करेगी या यह मामला भी आंतरिक राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा।

एमपी, सीजी और राजस्थान में बारिश का अलर्ट, तीनों राज्यों में शीतलहर के साथ और बढ़ेगी ठंड

Tags:
  • ओम बिरला
  • जेपी नड्डा
  • प्रधानमंत्री
  • भाजपा
  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर
  • मोरपाल सुमन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा