अंता उपचुनाव : दीपावली के बाद भाजपा नेता हो जाएंगे सक्रिय, पंचायतों को संभालेंगे कई मंत्री

Amit Baijnath Garg | Oct 20, 2025, 15:06 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की अंता सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है और पूरा जोर लगाने की तैयारी है। पार्टी ने अंता उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

Jaipur. भाजपा राजस्थान की अंता सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को जीतने में पूरा जोर लगा रही है, ताकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी की साख बनी रहे। अंता में भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी जाने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। पार्टी चाहती है कि कैसे भी करके यह सीट भाजपा के खाते में बनी रहे।



अंता उपचुनाव लड़ने के लिए सरकारी डॉक्टर ने मांगा वीआरएस, सरकार ने मना किया तो ले ली कोर्ट की शरण



हर हाल में चाहिए जीत

बीजेपी फिलहाल सरकार में है और किसी भी तरह अंता उपचुनाव में जीत हासिल करना चाहती है। इसके लिए भाजपा दीपावली बाद एक्टिव मोड पर काम करना शुरू कर देगी। सरकार के कई मंत्री अंता में पंचायतों की कमान संभालेंगे। इस योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है और जल्द ही यह अंता में जमीन पर दिखाई देगी।



अंता उपचुनाव : सियासी संग्राम में कमजोर-निराश नजर आ रहे नरेश मीणा, बोले-भाया के सामने मैं फीका



अंता उपचुनाव : वसुंधरा राजे का वीटो पड़ा भारी, नहीं चली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पसंद



40 स्टार प्रचारकों की जिम्मेदारी

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अंता में पंचायतों के हिसाब से मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एक बड़े नेता को अधिकतम 4-5 पंचायतों की कमान संभालनी होगी। भाजपा ने अंता सीट पर 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इसमें कोटा से आने वाले ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को भी शामिल किया गया है।



अंता उपचुनाव: टिकट के नाम पर साइबर ​ठगी का शिकार बने बारां प्रधान को ही भाजपा का टिकट, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार



पार्टी करेगी घर-घर संपर्क

सूत्रों का कहना है कि अंता उपचुनाव में भाजपा जनसभाएं, संपर्क कार्यक्रम, नुक्कड़ सभाएं और बैठकें आयोजित करने की योजना पर काम कर रही है। कार्यकर्ताओं को संगठन को सक्रिय करने और मोदी सरकार एवं भजनलाल सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बारां जिला भाजपा संगठन को भी नेताओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा गया है।



अंता उपचुनाव : भाजपा नहीं कर पा रही उम्मीदवार का नाम तय, जानिए कहां फंसा हुआ है पेंच



भाजपा से मोरपाल सुमन

अंता सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने नए चेहरे के तौर पर मोरपाल सुमन पर दांव खेला है। माली समाज से आने वाले सुमन वसुंधरा राजे के पसंदीदा होने के साथ ही सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनकी माली समाज के अलावा अन्य समाजों पर भी पकड़ है। गौरतलब है कि अंता में सबसे ज्यादा माली समाज के 40 हजार से अधिक वोट हैं।



Tags:
  • राजस्थान
  • भाजपा
  • वसुंधरा राजे
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • दीपावली
  • अंता उपचुनाव
  • मोरपाल सुमन