86 वर्षीय आसाराम को मेडिकल आधार पर राहत, हाई कोर्ट ने जमानत 7 जुलाई तक बढ़ाई
Jageshwar prasad | May 25, 2026, 16:15 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान हाई कोर्ट ने 86 वर्षीय आसाराम की मेडिकल आधार पर मिली अंतरिम जमानत 7 जुलाई तक बढ़ा दी है। उनका इलाज अभी पूरा नहीं हुआ है और मेडिकल देखरेख जारी है। उनकी सजा स्थगन अपील पर कोर्ट ने 20 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो अब भी लंबित है।
News In Short
- राजस्थान हाई कोर्ट ने रहे आसाराम की अंतरिम जमानत 7 जुलाई तक बढ़ा दी।
- मेडिकल ट्रीटमेंट अभी पूरा नहीं हुआ है, कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत बढ़ाई।
- सजा स्थगन अपील पर सुनवाई 20 अप्रैल को पूरी हुई थी, फैसला अभी सुरक्षित है।
- जमानत 7 जुलाई तक या उससे पहले अंतिम फैसला आने तक प्रभावी रहेगी।
- आसाराम को अगस्त 2013 में नाबालिग से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
News In Detail
कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यह राहत 7 जुलाई या आसाराम के सजा स्थगन मामले में सुरक्षित रखे गए फैसले के आने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। आज ही आसाराम की अंतरिम जमानत की पिछली अवधि समाप्त हो रही थी।
आसाराम का मेडिकल ट्रीटमेंट अभी पूरा नहीं
वकीलों ने अदालत को यह भी बताया कि आसाराम की सजा के खिलाफ दाखिल मुख्य अपील (सजा स्थगन) पर सुनवाई 20 अप्रैल को ही पूरी हो चुकी है और हाई कोर्ट उस पर अपना फैसला सुरक्षित रख चुका है। उन्होंने तर्क दिया कि जब तक अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक मेडिकल आधार पर दी गई अंतरिम जमानत को जारी रखना न्यायसंगत है।
दो शर्तों पर टिका जमानत का भविष्य
हालांकि, कोर्ट ने यह कानूनी पेच भी स्पष्ट कर दिया कि यदि 7 जुलाई से पहले कोर्ट द्वारा सजा स्थगन का सुरक्षित फैसला सुना दिया जाता है, तो यह अंतरिम राहत स्वतः ही उस फैसले के अधीन हो जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
इसके अलावा जनवरी 2023 में गुजरात के गांधीनगर आश्रम में एक महिला अनुयायी के साथ दुष्कर्म के मामले में भी आसाराम को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। 86 वर्षीय आसाराम बढ़ती उम्र और बीमारियों के चलते लगातार जमानत का प्रयास कर रहे थे।
पूर्व में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर आसाराम को अंतरिम जमानत दी थी, जिसकी अवधि को अदालत द्वारा समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। अब कोर्ट ने इसे 7 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हाईकोर्ट आसाराम की सजा स्थगन अपील पर क्या फैसला सुनाता है। यदि कोर्ट उनकी सजा को बरकरार रखता है तो उन्हें वापस जेल जाना होगा, और यदि राहत मिलती है तो वह लंबी अवधि के लिए बाहर रह सकते हैं। फिलहाल मेडिकल आधार पर उनकी जमानत 7 जुलाई तक जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें:-
मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश पर लगी सुप्रीम रोक
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी, जयपुर में पेट्रोल ₹112.66 रुपए पार, जानें हर जिले के हाल
डांडेवाला में मिला प्राकृतिक गैस का नया भंडार, 950 मीटर गहराई से हुआ सफल रिसाव
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA