आसाराम को 12 अगस्त तक अंतरिम जमानत, सुरक्षा के साथ करा सकेंगे इलाज

Amit Baijnath Garg | Jul 08, 2025, 15:19 IST
Share
Asaram
Photograph: (the sootr)

राजस्‍थान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आसाराम की अंतर‍िम जमानत की तारीख को फ‍िर आगे बढ़ाकर 12 अगस्त कर दिया है। वे इलाज के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने एक बार फिर आसाराम की अंतर‍िम जमानत की तारीख बढ़ा दी है। आसाराम को इलाज के ल‍िए 12 अगस्‍त तक अंतर‍िम जमानत म‍िली है।
इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने 7 जुलाई तक अंतर‍िम जमानत दे रखी थी। इसके बाद राजस्‍थान हाईकोर्ट ने इसे 9 जुलाई तक बढ़ा द‍िया था। अब एक बार फिर बढ़ाकर इसे 12 अगस्‍त तक कर द‍िया गया है।

आसाराम ने मांगी थी 6 महीने की जमानत

86 साल के आसाराम ने 2013 के गांधीनगर दुष्कर्म केस में 6 महीने की स्थाई जमानत मांगी थी, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने सिर्फ 3 महीने की जमानत मंजूर की थी। इसके बाद आसाराम ने राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत के लिए याचिका लगाई थी, क्योंकि जोधपुर दुष्कर्म केस में भी वो दोषी है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। आसाराम दोनों कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद ही इलाज के लिए रवाना हुआ था।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान में जयपुर के आरटीओ ऑफिस में ई-रिक्शा सब्सिडी धोखाधड़ी

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 30 जिलों में चेतावनी, जानें क्या हैं ताजा हालात

आसाराम की किस बीमारी का हवाला? जोधपुर AIIMS में आसाराम की बीमारी को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसके अनुसार, उन्हें कोरोनरी आर्टरी डिजीज है। यह हाई रिस्क श्रेणी की बीमारी में आती है। रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को विशेष नर्सिंग देखभाल, करीबी निगरानी, नियमित रूप से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट से काउंसलिंग की जरूरत है।

यह है आसाराम के वकील का दावा

आसाराम (Asaram) के वकील का दावा है कि आसाराम की कई मेडिकल जांच की गई हैं। सभी विशेषज्ञों की सलाह और रिपोर्ट में एक बात समान है कि यह एक घातक स्थिति है। उन्होंने कहा कि आवेदक की स्थिति या स्वास्थ्य बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्हें समुचित उपचार की जरूरत है। इसके लिए अंतर‍िम जमानत देना जरूरी है।

FAQ

  1. 1. आसाराम को जमानत क्यों दी गई है?
    आसाराम को उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जमानत दी गई है। उनकी बीमारी कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण उन्हें विशेष देखभाल और इलाज की आवश्यकता है, जिसके लिए जमानत मंजूर की गई है।
  2. 2. आसाराम के इलाज के लिए जमानत का क्या महत्व है?
    आसाराम के इलाज के लिए जमानत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जमानत से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने और विशेषज्ञों से काउंसलिंग प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
  3. 3. क्या आसाराम को इस जमानत का लाभ मिलने के बाद उनका मुकदमा प्रभावित होगा?
    नहीं, आसाराम की जमानत का निर्णय केवल उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उनके मुकदमे पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अपनी सजा पूरी करनी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦

Tags:
  • Rajasthan
  • हाईकोर्ट
  • जमानत
  • गुजरात हाईकोर्ट
  • दुष्कर्म
  • Asaram
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा