निकाय चुनाव: अशोक गहलोत के पैर किसने छुए? जांच में सामने आया तीन लोगों का नाम
Saurabh Mishra | Sept 11, 2026, 17:29 IST
गहलोत के पांव छूने वाले तीनों निकले आम नागरिक और एजेंट
जोधपुर में अशोक गहलोत के पैर छूने के वीडियो पर बीजेपी ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया था। जांच में तीन लोग सामने आए, लेकिन कोई सरकारी कर्मचारी नहीं था।
समझें क्या है पूरा मामला
- गहलोत के पांव छूने वाले तीनों निकले आम नागरिक और एजेंट
- जोधपुर वोटिंग विवाद: जांच में बीजेपी का आरोप निराधार
- अशोक गहलोत पांव छूने का मामला, जांच में आया सच
- नगर निगम चुनाव: गहलोत विवाद में प्रशासन की सफाई आई
- जोधपुर बूथ विवाद: सरकारी कर्मचारी नहीं, वोटर ने छुए पांव
अब जिला प्रशासन की शुरुआती जांच में तस्वीर साफ हो गई। जांच के मुताबिक, पूर्व CM अशोक गहलोत के पैर एक नहीं, बल्कि तीन लोगों ने छुए थे। इनमें कोई भी चुनाव ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी नहीं था।
गहलोत के पैर छूने वाले विवाद में क्या हुआ?
गहलोत के पूर छूने वाले तीन शख्स कौन थे?
तीसरे व्यक्ति की पहचान भी सामने आई है। वह निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बागोरिया का मुख्य चुनावी अभिकर्ता था। उसने भी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के पैर छूकर सम्मान जताया। यानी तीनों लोग अलग-अलग थे और तीनों में कोई भी पोलिंग पार्टी का सरकारी कर्मचारी नहीं था।
बीजेपी ने इस मामले में क्या आरोप लगाया था?
पार्टी ने इसे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता से जोड़ते हुए जोधपुर कलेक्टर और राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। संबंधित पोलिंग टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई थी।
प्रशासन की जांच में क्या निकला?
पैर छूने वाले तीनों लोग आम मतदाता या अधिकृत चुनावी अभिकर्ता थे। ऐसे में सरकारी कर्मचारी की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप सही नहीं पाया गया।
कांग्रेस ने बीजेपी पर क्या कहा?
FAQ
- जोधपुर के एक बूथ पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पांव किसने छुए?
जांच में सामने आया कि एक आम मतदाता और निर्दलीय प्रत्याशी के दो एजेंट ने अलग-अलग समय पर उनके पांव छुए। कोई सरकारी कर्मचारी शामिल नहीं था। - बीजेपी ने गहलोत को लेकर क्या आरोप लगाया था?
बीजेपी ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी ने पूर्व सीएम का पैर छूकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। जांच में यह आरोप निराधार पाया गया। - जिला निर्वाचन अधिकारी की जांच में क्या निष्कर्ष निकला?
सीसीटीवी फुटेज जांच में स्पष्ट हुआ कि पोलिंग पार्टी का कोई सदस्य अपनी जगह से नहीं उठा। पैर छूने वाले सभी लोग आम नागरिक और अधिकृत एजेंट थे।
ये भी पढ़ें:-
निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad