गहलोत बोले मराठी केंद्रों का स्वागत, लेकिन पहले राजस्थानी भाषा को मिले मान्यता

Jageshwar prasad | Jul 16, 2026, 23:05 IST
Share
गहलोत बोले मराठी केंद्रों का स्वागत, लेकिन पहले राजस्थानी भाषा को मिले मान्यता
गहलोत बोले मराठी केंद्रों का स्वागत, लेकिन पहले राजस्थानी भाषा को मिले मान्यता

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा सभी विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा अध्ययन केंद्र खोले जाने के आदेश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका स्वागत किया लेकिन सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा विभाग स्थापित करने की मांग की।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थानी भाषा को पहले मान्यता दो, गहलोत ने उठाई मांग।
  • सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा विभाग खोलने की भी मांग।
  • मराठी अध्ययन केंद्रों का स्वागत, पहले राजस्थानी को मिले अधिकार।
  • गहलोत ने कहा राजस्थानी को 8वीं अनुसूची में शामिल करे मोदी सरकार।
  • केवल 4 यूनिवर्सिटी में राजस्थानी विभाग, पूर्व CM ने जताई चिंता।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की ओर से सभी विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा के अध्ययन केंद्र खोले जाने को अनिवार्य किए जाने का आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसका स्वागत है, लेकिन पहले सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा विभाग स्थापित करने की मांग की है। गहलोत ने केंद्र सरकार से राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का आग्रह भी किया है।

मराठी अध्ययन का स्वागत, लेकिन राजस्थानी पहले

गहलोत ने लिखा कि राजस्थान में अन्य भारतीय भाषाओं का सम्मान और उनका अध्ययन स्वागत योग्य है। विश्वविद्यालयों में मराठी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ जैसी समृद्ध भाषाओं के केंद्र खुलेंगे तो भाषाई विविधता मजबूत होगी और राष्ट्रीय एकता को बल मिलेगा।

उन्होंने चिंता जताई कि आज प्रदेश के मात्र 4 विश्वविद्यालयों में ही राजस्थानी भाषा का अलग विभाग है। गहलोत ने राज्य सरकार और राजभवन से आग्रह किया कि बाहरी भाषाओं से पहले प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के विभाग और अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाएं।

राजस्थानी को संवैधानिक मान्यता देने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 25 अगस्त 2003 को विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर राजस्थानी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मुहिम शुरू की थी।

गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थानी भाषा को अविलंब 8वीं अनुसूची में शामिल कर संवैधानिक मान्यता दे। मायड़ भाषा का सम्मान और इसका संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

क्या है 8वीं अनुसूची?

भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है। इसमें राजस्थानी भाषा शामिल नहीं है। संवैधानिक मान्यता मिलने पर राजस्थानी भाषा को सरकारी कामकाज, शिक्षा और परीक्षाओं में प्रयोग करने का अधिकार मिल जाता है। यह भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:-

तीन भाषा फॉर्मूला लागू होने से बढ़ा असमंजस, राजस्थानी भाषा को स्थान न मिलने से रोष

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अब खुद तैयार करेगा सिलेबस; राजस्थानी कला, संस्कृति व इतिहास होगा शामिल

अशोक गहलोत का मोदी सरकार पर आरोप, नेहरू की नीति छोड़ अलग-थलग पड़ा भारत

क्यों सचिन पायलट के लिए अशोक गहलोत का दिल नहीं पिघल पा रहा, जानिए सियासत की पूरी कहानी

Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • मोदी सरकार
  • मराठी
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
  • राजस्थानी भाषा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती