एएसआई रिश्वत मामला : पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी थी 40 हजार की रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार
Gyan Chand Patni | Sept 29, 2025, 18:49 IST
asi
राजस्थान के भरतपुर में एसीबी ने भुसावर थाने के एएसआई उदय सिंह को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने पेड़ के पत्ते पर राशि लिखकर रिश्वत मांगने का अजीब तरीका अपनाया।
राजस्थान के भरतपुर में भुसावर थाने में तैनात एएसआई उदय सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी ने रिश्वत मांगने का तरीका भी बेहद असामान्य अपनाया। पेड़ के पत्ते पर राशि लिखकर पीड़ित को संकेत दिया।
एसीबी एएसपी अमित सिंह ने बताया कि दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा था। इस मामले में एसडीएम की रिपोर्ट के लिए एएसआई उदय सिंह ने शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी। शुरुआत में वह 60 हजार रुपए की मांग कर रहा था, जिसे घटाकर 50 हजार और अंत में 40 हजार रुपए पर सौदा तय हुआ।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भड़के नरेश मीणा, बोले-मुझे फिर से जेल भेजने की तैयारी हो रही
राजस्थान में 23 डिप्टी जेलर बन गए अब जेलर : पहली बार 7 महिला अधिकारी हुईं प्रमोट
पीड़ित ने झामरी गांव में एएसआई को रिश्वत की राशि दी, लेकिन एसीबी टीम को देख आरोपी बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने उसका पीछा कर लुधावई टोल प्लाजा के पास उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपए की राशि बरामद कर ली गई।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि एएसआई उदय सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है और जांच में सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है।
यह वाकई चिंताजनक है कि राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार एसीबी की कार्रवाईहो रही है। इसके बावजूद रिश्वत मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार को लेकर पुलिस विभाग तो काफी बदनाम है। सरकार को थोड़ी सख्ती करनी होगी और पुलिस विभाग से भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को बाहर करना होगा।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भड़के नरेश मीणा, बोले-मुझे फिर से जेल भेजने की तैयारी हो रही
राजस्थान में 23 डिप्टी जेलर बन गए अब जेलर : पहली बार 7 महिला अधिकारी हुईं प्रमोट
भूमि विवाद में रिश्वत की मांग
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भड़के नरेश मीणा, बोले-मुझे फिर से जेल भेजने की तैयारी हो रही
राजस्थान में 23 डिप्टी जेलर बन गए अब जेलर : पहली बार 7 महिला अधिकारी हुईं प्रमोट
भरतपुर के भुसावर थाने का एएसआई गिरफ्तार
पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी थी रिश्वत प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि एएसआई ने रिश्वत की मांग पेड़ के पत्ते पर लिखकर की। यह तरीका उसने इसलिए अपनाया था ताकि बातचीत रिकॉर्ड न हो और कोई ठोस सबूत न बचे। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी एसीबी को दी, जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
सख्ती करनी होगी
यह वाकई चिंताजनक है कि राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार एसीबी की कार्रवाईहो रही है। इसके बावजूद रिश्वत मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार को लेकर पुलिस विभाग तो काफी बदनाम है। सरकार को थोड़ी सख्ती करनी होगी और पुलिस विभाग से भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को बाहर करना होगा।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भड़के नरेश मीणा, बोले-मुझे फिर से जेल भेजने की तैयारी हो रही
राजस्थान में 23 डिप्टी जेलर बन गए अब जेलर : पहली बार 7 महिला अधिकारी हुईं प्रमोट
FAQ
- 1. एएसआई उदय सिंह को क्यों गिरफ्तार किया गया?
एएसआई उदय सिंह को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। - 2. एएसआई ने रिश्वत कैसे मांगी?
अनोखे तरीके से एएसआई ने पेड़ के पत्ते पर राशि लिखकर पीड़ित को संकेत दिया। - 3. गिरफ्तारी कहां हुई और कैसे हुई?
एसीबी टीम ने लुधावई टोल प्लाजा के पास एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। - 4. एसीबी ने आगे क्या कार्रवाई की?
एसीबी ने एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava