मंत्री की बेटी की कार को मारी टक्कर, दूसरा पक्ष बोला-हम भी भाजपाई, नहीं देंगे हर्जाना

Ashish Bhardwaj | Aug 01, 2026, 12:34 IST
Share
अविनाश गहलोत की बेटी की कार से टक्कर
अविनाश गहलोत की बेटी की कार से टक्कर

राजस्थान के जयपुर में मंत्री अविनाश गहलोत की बेटी की कार को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे सही कराने का अनुमानित खर्च 2.75 लाख रुपए आया। अब दूसरे पक्ष ने यह राशि देने से साफ मना कर दिया है।

ऐसे समझें पूरा मामला

मंत्री अविनाश गहलोत की बेटी की कार को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मारी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे सही कराने का अनुमानित खर्च 2.75 लाख आया।
दूसरे पक्ष ने यह राशि देने से किया मना, तर्क दिया कि वे भी भाजपा कार्यकर्ता।
जयपुर में हुआ सड़क हादसे का यह मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है।

​Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत की बेटी की गाड़ी के साथ हुए सड़क हादसे का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है।

मंत्री की बेटी की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को 28 जुलाई को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लोडिंग पिकअप ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मंत्री की गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा।

गलती मानी, एस्टीमेट देखकर बदले सुर

​दुर्घटना के ठीक बाद पिकअप चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। शुरुआत में दूसरे पक्ष के नरम रवैये को देख मामला सुलझता दिख रहा था।

पिकअप पक्ष ने मंत्री की बेटी को भरोसा दिलाया था कि दुर्घटना में गाड़ी को जो भी नुकसान पहुंचा है, वे उसका पूरा भुगतान कर देंगे।
​
हादसे के बाद मंत्री की क्षतिग्रस्त गाड़ी को वर्कशॉप ले जाया गया। सर्विस सेंटर ने वाहन के नुकसान का गहन आकलन किया।

वर्कशॉप द्वारा रिपेयरिंग और नए पार्ट्स लगाने का एस्टीमेट 2.75 लाख रुपए बताया। जब यह बिल पिकअप मालिक के समक्ष पहुंचा तो उनके सुर बदल गए। वे हर्जाना देने से साफ मुकर गए। वे कहने लगे, हम भी भाजपा कार्यकर्ता हैं, जो करना है कर लो

हम भी भाजपा कार्यकर्ता, नहीं देंगे पैसे

​घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया, जब पिकअप पक्ष से राजकुमार नामक व्यक्ति ने हर्जाने का भुगतान करने से मना कर दिया।

राजकुमार ने कहा, अगर छोटा-मोटा खर्चा या मामूली नुकसान होता तो हम अपनी जेब से दे देते। लेकिन 2.75 लाख रुपए का एस्टीमेट बहुत ज्यादा है। हम इतने बड़े बिल का भुगतान बिल्कुल नहीं करेंगे।

​इतना ही नहीं, आरोपी पक्ष ने यह भी कहा, हम भी भाजपा कार्यकर्ता हैं। अगर आपको पुलिस केस दर्ज करवाना है तो बेशक करवा दीजिए। यह कहकर आरोपी पक्ष के लोग वर्कशॉप से अपनी पिकअप लेकर वहां से चले गए।

​मामले का मुख्य विवरण

घटना तिथि व स्थान: 28 जुलाई, रामबाग से अम्बेडकर सर्किल के बीच जयपुर।

​क्षतिग्रस्त वाहन: कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की बेटी की टोयोटा कार।

​टक्कर मारने वाला वाहन: निजी कंपनी की लोडिंग पिकअप।

​नुकसान एस्टीमेट: ₹2.75 लाख (टोयोटा वर्कशॉप द्वारा)।

​विवाद का कारण: 2.75 लाख का बिल देखकर पिकअप पक्ष ने हर्जाना देने से इनकार किया। ​वर्तमान में इतनी बड़ी राशि के नुकसान और दूसरे पक्ष के अचानक मुकरने से विवाद गहरा गया है।

ये खबर भी पढे़:-

सूदखोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 321 किलो चांदी, 4 किलो सोना जब्त

रिटायरमेंट के बाद आईपीएस किशन सहाय की भावुक अपील, जयपुर में किराए पर चाहिए मकान

कांग्रेस में बढ़ी बयानबाजी, डोटासरा के बयान पर संदीप चौधरी का तंज

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा विवाद, डोटासरा के तंज पर गहलोत की सफाई

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • भाजपा कार्यकर्ता
  • फॉर्च्यूनर
  • अविनाश गहलोत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग