राजस्थान के मंत्री मेघवाल के बिगड़े बोल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी को बताया 'विधवा चाची'

BP Shrivastava | Sept 11, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान के मंत्री मेघवाल के बिगड़े बोल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी को बताया 'विधवा चाची'
राजस्थान के मंत्री मेघवाल के बिगड़े बोल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी को बताया 'विधवा चाची'

राजस्थान के आपदा राहत मंत्री और पार्टी की कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष गोविंदराम मेघवाल के बिगड़े बोल सामने आए हैं। मेघवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को घर की विधवा चाची की संज्ञा दे दी।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के आपदा राहत मंत्री और पार्टी की कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष गोविंदराम मेघवाल के बिगड़े बोल सामने आए हैं। मेघवाल ने सोमवार, 11 सितंबर को मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को घर की विधवा चाची की संज्ञा दे दी।

जयपुर में पार्टी की कैंपेन कमिटी की पहली बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि बीजेपी में किसी भी नेता का सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि आज आडवाणी जी का पता नहीं है। घर में जैसे विधवा चाची होती है, ऐसी उनकी हालात हो गई है।

'बीजेपी मे किसी के भविष्य का पता नहीं'

मंत्री मेघवाल ने बीजेपी में पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बीच विवाद और बयानबाजी पर कहा कि जिन कैलाश मेघवाल ने जिंदगीभर अविवाहित रह कर पार्टी की सेवा की, उनका भविष्य 'नौसिखिया ' अर्जुनराम तय करेगा। इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बीजेपी में किसी के भविष्य का कुछ पता नहीं है। वहां सिर्फ आरएसएस का डंडा चलता है। जिन्होंने अंग्रेजों की मुखबरी की थी। गौरतलब है कि गोविंदराम मेघवाल बीकानेर जिले की खाजूवाला सीट से विधायक हैं। हालांकि उनकी यह सीट अब नए जिले अनूपगढ़ का हिस्सा बन गई है। वहीं अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से सांसद हैं। ऐसे में उनके लिए इस तीखी बयानबाजी के पीछे दोनों नेताओं के बीच स्थानीय स्तर की प्रतिस्पर्धा भी है।

मेघवाल पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके

इससे पहले भी कई बार मंत्री गोविंद मेघवाल विवादित बयान देते रहे हैं। पिछले वर्ष जयपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने करवा चौथ पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत में महिलाएं अभी भी छलनी से देखती हैं और करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं, जबकि विकसित देशों में महिलाएं चांद पर जा रहीं हैं। वहीं इस वर्ष जुलाई में उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में मोदी और शाह का सफाया करने के लिए चाहे कानून हाथ में लेना पड़े, तो लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए मेघवाल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी अनपढ़ और आरएसएस के टूल हैं। वे लोकतंत्र के नहीं बल्कि अडानी-अंबानी के प्रधानमंत्री हैं।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर समाचार
  • Minister Govindram Meghwal's bad words
  • called LK Advani a widow aunt
  • what did Meghwal say to Advani
  • मंत्री गोविंदराम मेघवाल के बिगड़े बोल
  • लालकृष्ण आडवानी को विधवा चाची बताया
  • मेघवाल ने आडवानी को क्या कहा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज