राजस्थान में पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे भजनलाल, जानिए इस लिस्ट में और किस-किसका नाम ?

Rahul Garhwal | Dec 12, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे भजनलाल, जानिए इस लिस्ट में और किस-किसका नाम ?
राजस्थान में पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे भजनलाल, जानिए इस लिस्ट में और किस-किसका नाम ?

राजस्थान में पहली बार विधायक बनते ही भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे। जानिए इस लिस्ट में और किस-किसका नाम है।

JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम भी उन मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजनीतिक सफर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जैसा ही कहा जा सकता है। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधायक बने थे, तो वहीं भजनलाल पहली बार विधायक बनने के साथ ही मुख्यमंत्री बन गए। इनसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का नाम भी है, जो पहली बार ही विधायक बने और प्रदेश की कमान पार्टी ने उनको सौंप दी। आइए जानते हैं मोदी, योगी, खट्टर और भजनलाल किस तरह इस कुर्सी पर पहुंचे।

नरेंद्र मोदी

सबसे पहले बात करते हैं नरेंद्र मोदी की। साल 2001 में गुजरात में भूकम्प के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को हटाकर नरेंद्र मोदी को भेजा गया था। नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया। इस समय तक वे विधायक नहीं थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे विधायक बने थे।

भूपेंद्र पटेल

गुजरात में ही भूपेंद्र पटेल पहली बार विधायक चुने गए और सीधे मुख्यमंत्री बना दिए गए। पटेल ने घाटलोदिया से 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शशिकांत पटेल के खिलाफ जीत हासिल की थी। 11 सितंबर 2021 को विजय रूपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पटेल इस पद पर पहुंचे। साल 2022 में वे दोबारा मुख्यमंत्री बने।

योगी आदित्यनाथ

इस लिस्ट में एक और नाम आता है उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। सबसे पहले 1998 में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और सांसद बने तब इनकी उम्र केवल 26 साल थी। वे 12वीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद थे। वे लगातार 5 बार सांसद चुने गए। साल 2017 के चुनाव में वे स्टार प्रचारक रहे और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वे विधानसभा का चुनाव लड़े और विधायक चुने गए।

मनोहर लाल खट्टर

इस लिस्ट में एक और नाम आता है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का। खट्टर 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे। इस दौरान हरियाणा में बीजेपी ने 10 में से 7 लोकसभा सीटें जीतकर सफलता हासिल की थी। उन्होंने अक्टूबर 2014 में करनाल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में पहली बार चुनाव लड़ा और 63 हजार 773 वोट से जीते। इसके बाद वे बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। खट्टर भी ऐसे नेता हैं, जो पहली बार विधायक बने और मुख्यमंत्री बने।

भजनलाल शर्मा

इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का। भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से जीत दर्ज की हैं। बीजेपी ने उन्हें टिकट देने के लिए वर्तमान विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटा था।

Tags:
  • CM Bhajanlal Sharma
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma
  • Yogi Adityanath
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • योगी आदित्यनाथ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई