183 RAS अफसरों के तबादले, अजमेर में भरत राज, प्रवीण गुगरवाल को नई जिम्मेदारी
Jageshwar prasad | Aug 11, 2026, 19:50 IST
निकाय चुनाव से पहले सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल
राजस्थान सरकार ने निकाय चुनावों से पहले 183 RAS अधिकारियों का बड़ा किया है। अजमेर में कई अफसर बदले गए हैं। विधायक अनिता भदेल से विवाद के बाद चर्चा में आए भरत राज गुर्जर को अजमेर नगर निगम में उपायुक्त बनाया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- निकाय चुनाव से पहले सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल।
- 183 RAS अफसरों के तबादले, अजमेर में कई बड़े बदलाव।
- अजमेर में भरत राज गुर्जर, प्रवीण गुगरवाल को नई जिम्मेदारी।
- नगर निगम में उपायुक्त बने भरत राज, एडीएम सिटी बने प्रवीण।
- अनिता भदेल से विवाद के बाद चर्चा में आए थे भरत राज गुर्जर।
इसी कड़ी में अजमेर विकास प्राधिकरण (ADM) के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर भरत राज गुर्जर को फिर से अजमेर नगर निगम में उपायुक्त के पद पर पोस्टिंग दी गई है। गुर्जर इससे पहले विधायक अनिता भदेल के साथ विवाद के कारण चर्चा में आए थे।
क्या हैं नए बदलाव?
अजमेर नगर निगम उपायुक्त के पद पर भरत राज गुर्जर को नियुक्त किया गया है। अजमेर विकास प्राधिकरण के खाली पड़े डिप्टी कमिश्नर पद पर अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है।
दिव्या सोनी को अजमेर में सहायक कलेक्टर लगाया गया है। धर्मेन्द्र वर्मा (सावर), सुनील मीणा (भिनाय), मोहन चौधरी (पीसांगन), अर्चना बुगालिया (अराई) को उपखंड अधिकारी (SDM) के पद पर लगाया गया है।
भरत राज गुर्जर क्यों चर्चा में आए थे?
उन्होंने गुर्जर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, चोर है, उचक्का है, मैं मारूंगी पकड़कर। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि गुर्जर ने काम के लिए 50 हजार रुपए मांगे। शिकायत के बाद उसी दिन गुर्जर का जोन बदल दिया गया और कुछ दिनों बाद उनका अजमेर से तबादला हो गया।
RAS ट्रांसफर लिस्ट
ये भी पढ़ें:-
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 49 RPS के ट्रांसफर, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में नए अफसर
शिक्षा विभाग में 5 हजार तबादले, 10 दिन में नई जगह जॉइन करने के निर्देश
कौन हैं आईपीएस जगमोहन मीणा, जिन्होंने 13 साल बाद छोड़ दी नौकरी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA