भीलवाड़ा का साहूकार हत्याकांड: मुख्य आरोपी MP से गिरफ्तार, 70 लाख के लिए की थी हत्या

Saurabh Mishra | Aug 12, 2026, 14:59 IST
Share
भीलवाड़ा मर्डर केस
भीलवाड़ा मर्डर केस

राजस्थान के भीलवाड़ा में साहूकार शोभालाल की हत्या 70 लाख रुपए के लालच में उनके नौकर रोशन गुर्जर ने की थी। मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया गया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान के भीलवाड़ा में साहूकार शोभालाल श्रीमाल हत्याकांड का खुलासा हुआ है।
  • आरोप है कि साहूकार के नौकरी रोशन गुर्जर ने ही हत्या की थी।
  • वजह 70 लाख रुपए का लालच बताई जा रही है।
  • मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार किया गया।
  • साहूकार शोभालाल का शव 26 जुलाई को एक कुएं में मिला था।
राजस्थान के भीलवाड़ा के बागोर में साहूकार शोभालाल श्रीमाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर को मध्य प्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक साहूकार के यहां नौकर के तौर पर काम करता था। वारदात के बाद वह वहां से फरार हो गया था।

भीलवाड़ा पुलिस इससे पहले ही मुख्य आरोपी रोशन के सहयोगी नारायण सरगरा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अब उसके पकड़ में आने से पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और लूटे गए सामान की जानकारी जुटा रही है।

साहूकार शोभालाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकड़ाया

बागोर थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी के अनुसार, बावलास निवासी शोभालाल की हत्या नौकर रोशन ने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के मुंह पर टेप चिपकाया था। इसके बाद हाथों को सीमेंट के पोल से बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर के सहयोगी नारायण को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रोशन के मध्य प्रदेश के सागर जिले में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर भीलवाड़ा पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। सागर जिले के चन्द्रपुर क्षेत्र से आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर लिया गया।

साहूकार शोभालाल का कुएं में मिला था शव

बीती 26 जुलाई को बागोर थाने से करीब 500 मीटर दूर एक कुएं में साहूकार शोभालाल का शव मिला था। यह कुआं बागोर-करेडा मार्ग स्थित एक खेत में बना हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

शव की हालत देखकर पुलिस भी चौंक गई। मृतक के हाथ-पैर पीछे से कपड़े से बंधे हुए थे। मुंह पर टेप लगा हुआ था। पूरे शरीर को सीमेंट के एक पिलर से बांधकर कुएं में फेंका गया था। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़ चुका था।

मृतक के बेटे भेरूलाल के मुताबिक, पिता दूसरे भाई के साथ रहते थे। वे 19 जुलाई को अचानक लापता हो गए थे। सूचना मिलने पर भेरूलाल मुंबई से गांव पहुंचे। उन्होंने 22 जुलाई को बागोर थाने में पिता शोभालाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्थान क्राइम

ग्रामीणों ने 19 जुलाई को शोभालाल को दो अज्ञात लोगों के साथ जाते देखा था। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने विशेष जांच टीम बनाई थी। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राहुल जोशी ने किया था।

70 लाख के लालच में रची थी हत्या की साजिश

भीलवाड़ा पुलिस के मुताबिक, मृतक शोभालाल के बैंक खाते में करीब 70 लाख रुपए होने की जानकारी नौकर रोशन को थी। इसी रकम के लालच में उसने हत्या की योजना बनाई थी। आरोप है कि रोशन ने अपने साथी नारायण को 10 लाख रुपए का लालच देकर योजना में शामिल किया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी धार्मिक यात्रा के बहाने शोभालाल को अपने साथ ले गए। वापस लौटते समय रास्ते में उन्होंने साहूकार की हत्या कर दी थी और शव को कुएं में फेंक दिया था, ताकि किसी को पता न चले।

FAQ

  1. भीलवाड़ा के साहूकार शोभालाल की हत्या किसने की थी?
    पुलिस के अनुसार, उनके नौकर रोशन गुर्जर ने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ मिलकर यह हत्या की। मुख्य वजह 70 लाख रुपए का लालच बताई जा रही है।
  2. साहूकार शोभालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को कहां से गिरफ्तार किया गया?
    मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर को मध्य प्रदेश के सागर जिले के चन्द्रपुर से गिरफ्तार किया गया। वह वारदात के बाद से वहीं छिपा हुआ था।
  3. साहूकार शोभालाल की हत्या क्यों की गई थी?
    मृतक शोभालाल के बैंक खाते में करीब 70 लाख रुपए होने की जानकारी नौकर रोशन को थी। इसी लालच में उसने हत्या को अंजाम दिया।
यह खबरें भी पढ़ें...

हरभजन के वीडियो से मचा हंगामा, राजस्थान-पंजाब हुए आमने-सामने

राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, 48 ट्रेनी अफसरों को मिली पोस्टिंग

SI से कहा- गाड़ी तैयार रखो, आ रहा... फिर भीलवाड़ा CI को लगी सर्विस रिवॉल्वर से गोली

भीलवाड़ा UIT सचिव ललित गोयल APO, नेहरू विहार प्रोजेक्ट और लॉटरी घोटाले के बाद बड़ी कार्रवाई

Tags:
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान क्राइम
  • भीलवाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा