भिवाड़ी अग्निकांड पर सरकार सख्त, अब 7 दिन में होगा औद्योगिक इकाइयों का 'सुरक्षा ऑडिट'

Purshottam Kumar Joshi | Feb 16, 2026, 17:15 IST
Share
bhiwadi fire
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड के बाद अब कारखानों के सुरक्षा उपायों की जांच होगी। यह भी देखा जाएगा कि कोई फैक्ट्री संचालक अपने परिसर में कोई दूसरा अवैध या खतरनाक काम तो नहीं कर रहा है।

News in Short

  • भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 7 मजदूरों की मौत हुई।
  • फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, जबकि इसे कपड़े बनाने के लिए आवंटित किया गया था।
  • प्रशासन ने सात दिनों के भीतर सभी औद्योगिक इकाइयों की जांच का आदेश दिया है, ताकि सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जा सके।
  • मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराए जाएंगे, अधिकांश मृतक बिहार राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं।
सुनील जैन @ ​अलवर

News in Detail

राजस्थान में भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद सरकारी मशीनरी पूरी तरह एक्शन मोड में दिख रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर भिवाड़ी पहुंचे मंत्री संजय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि अब सभी फैक्ट्रियों की सघन जांच कराई जाएगी। इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि फैक्ट्रियां जिस काम के लिए आवंटित की गई हैं, कहीं उनके भीतर चोरी-छिपे कोई दूसरा अवैध या खतरनाक कार्य तो संचालित नहीं हो रहा है।

​अवैध पटाखा निर्माण बना काल​

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री रेडीमेड कपड़ों के निर्माण के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन इसे किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर दिया गया था। नियमों को ताक पर रखकर यहाँ अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि काम के दौरान फैक्ट्री को बाहर से बंद रखा जाता था, जिसके कारण आग लगने पर मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में आठ लोगों के मरने की आशंका है, लेकिन प्रशासन ने अभी 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई संवेदना

भिवाड़ी अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक संवेदना जताई है। उन्होने एक्स पर संवेदना जाहिर करते हुए लिखा "राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना दुखद और बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं"

narendra modi
narendra modi

​DNA टेस्ट से होगी मृतकों की पहचान​

प्रशासन ने निर्णय लिया है कि भिवाड़ी अग्निकांड में बरामद हुए शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा, जिसके बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला पड़ोसी राज्य बिहार के मोतिहारी कलेक्टर के निरंतर संपर्क में हैं। अधिकांश मृतक वहीं के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।

​7 दिन का अल्टीमेटम: चप्पे-चप्पे की होगी जांच

​प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए 'विशेष जांच अभियान' की घोषणा की है। अगले सात दिन के दौरान भिवाड़ी और इसके आसपास की ​सभी औद्योगिक इकाइयों की व्यापक जांच की जाएगी। ​यह देखा जाएगा कि फैक्ट्री में संचालित गतिविधि उसके लाइसेंस और सर्टिफिकेट के अनुसार है या नहीं। साथ ही ​अग्नि सुरक्षा उपायों और श्रमिक सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा होगी।

उल्लंघन पर सख्त एक्शन

मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि ​नियमों का उल्लंघन करने वाली और अवैध रूप से संचालित इकाइयों को तुरंत सील कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रीको और प्रदूषण विभाग सहित संबंधित विभागों को विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।

​फरार मालिक की तलाश जारी

हादसे के बाद से ही फैक्ट्री मालिक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और इस दुखद घड़ी में शांति बनाए रखते हुए जांच में सहयोग करें।

राजस्थान के ऊंट-भेड़ों की आवाजाही के लिए एमपी में नया कॉरिडोर, अब आसानी से छत्तीसगढ़ तक जा सकेंगे

Tags:
  • राजस्थान
  • नरेंद्र मोदी
  • पुलिस
  • मौत
  • प्रधानमंत्री
  • अग्निकांड
  • भिवाड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती