फलौदी सट्‌टा बाजार का बड़ा दावा, राजस्थान में BJP को 122+ सीटें मिलने की संभावना, जानें कौन है सीएम की रेस में आगे

Vikram Jain | Nov 19, 2023, 24:00 IST
Share
फलौदी सट्‌टा बाजार का बड़ा दावा, राजस्थान में BJP को 122+ सीटें मिलने की संभावना, जानें कौन है सीएम की रेस में आगे
फलौदी सट्‌टा बाजार का बड़ा दावा, राजस्थान में BJP को 122+ सीटें मिलने की संभावना, जानें कौन है सीएम की रेस में आगे

राजस्थान चुनाव को लेकर फलोदी सट्‌टा बाजार का रूझान बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहा है। बाजार के अनुसार बीजेपी 120 सीटें जीत रही है।

JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने ताकत झोंक दी हैं। बीजेपी लगातार प्रदेश में बदलाव के नारे के साथ जनता से वोट की अपील कर रही है। इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी ये 25 नवंबर को मतदान के बाद 3 दिसंबर को परिणाम आने के साथ साफ हो जाएगा। इन सबके बीच फलौदी के सट्‌टा बाजार में दो बड़ी पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी के भाव भी ऊपर नीचे हो रहे हैं। यानी यहां जीत-हार पर दांव लग रहे हैं। रूझान अभी भी बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहा है। बीजेपी की जीत की चर्चा के बीच सीएम फेस कौन होगा यह भी सवाल उठ रहा है।

बीजेपी को 122+ सीटें मिलने की संभावना

फलौदी बाजार में रूझान बदलता रहता है ऐसा इसलिए क्योकि मतदान के दिन तक वोटर्स का मन बदलता रहता है। ताजा रूझान में एक बार फिर बीजेपी को 110 से ज्यादा यानी 122-125 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं कांग्रेस को 62-65 सीट मिलदावा किया जा रहा है। इधर ताजा रूझान के बाद बीजेपी भले ही ये कह रही हो कि चुनाव जीतने के बाद आलाकमान ही मुख्यमंत्री के चेहरा तय करेगा लेकिन जनता में सुगबुहाट राजे को लेकर है। हालांकि पीएम मोदी ने राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित न करके कमल के निशान को ही फेस बनाया है। यानी राजस्थान में इस बार बीजेपी कमल पर चुनाव लड़ रही है।

वसुंधरा राजे का नाम चल रहा आगे

फलौदी सट्‌टा बाजार में बीजेपी से मुख्यमंत्री की रेस में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं। प्रबल संभावना वसुंधरा राजे की बताई जा रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी की सरकार बनती है तो राजे ही मुख्यमंत्री होंगी। राजे के सीएम बनने की संभावना 80 फीसदी जताई गई है। वहीं 20 फीसदी में दूसरे नाम हैं। कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों की बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स में सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत को साथ खड़ा कर लोगों उलझन में डाल दिया है। जनता को दो विकल्प दे दिए गए हैं। पायलट समर्थक लोगों के मन में फिर से आस जगा दी है।

गुजरात और हिमाचल के चुनाव का सहीं निकला अनुमान

फलौदी सट्‌टा बाजार के दावों में कितनी सच्चाई है इस जवाब ढूंढने के लिए हमने कुछ चुनावी परिणाम और फलौदी सट्‌टा बाजार के दावों को मिलाया तो पता चला कि सटोरियों ने मई में कर्नाटक के लिए जो अनुमान लगाया था वो सही निकला। और यहां कांग्रेस की सरकार बनी। कर्नाटक में 135 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया, लेकिन अनुमान 137 सीटों का था। बीजेपी को 55 सीटों का अनुमान था और मिलीं 66। यानी आंकड़ा करीब-करीब था। फलौदी सट्टा बाजार का दावा गुजरात में भी सही निकाला। यहां बीजेपी सरकार का अनुमान सही निकला और हिमाचल में कांटे की टक्कर बताई गई और आखिरकार वहां कांग्रेस की सरकार बनी। इन राज्यों में हार-जीत का अंतर काफी कम था। यानी सट्‌टा बाजार का अनुमान यहां भी परिणाम के काफी करीब था।

चुनाव, क्रिकेट से लेकर बारिश पर भी लगता है सट्टा

राजस्थान में स्थित फलौदी अब जिला बन गया है। सीएम अशोक गहलोत की घोषणा के बाद जोधपुर से अलग कर फलौदी को नया जिला बनाया है। जोधपुर से करीब सवा सौ किमी दूर स्थित फलौदी का सट्टा बाजार अपने सटीक अनुमान और दावों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। राजस्थान ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा सट्टा बाजार माना जाता है। यहां प्रत्येक चुनाव में जीत और हार का दांव लगाया जाता है। यहां पर राजस्थान चुनावों से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव तक का सट्टा लगाया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि निकाय चुनावों तक में करोड़ों रुपए का सट्टा लगाया जाता है। यहां घर-घर, चौक-चौराहों और बाजारों और गलियों में सट्‌टा का खेला जाता है। यहां प्रदेश, देश और दुनिया में सरकार बनने से लेकर मौसम और क्रिकेट मैच तक का अनुमान लगाकर उसके भाव खोले जाते हैं। सबसे खास बात ये है कि फलौदी सट्टा मार्केट का आकलन बिलकुल सटीक बैठता है। यह भी खास बात है कि फलौदी सट्टा बाजार कोई नया नियम नहीं है।

Tags:
  • Former CM Vasundhara Raje
  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
  • Claim of Phalodi betting market
  • BJP's victory in Rajasthan
  • Vasundhara Raje in CM race
  • Rajasthan Election News
  • फलोदी सट्‌टा बाजार का दावा
  • राजस्थान में बीजेपी की जीत का दावा
  • सीएम की रेस में वसुंधरा राजे
  • राजस्थान चुनाव न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज