4 साल से गुम मोबाइल भी मिले, बीकानेर पुलिस ने 30 दिन में 200 फोन खोजे
Saurabh Mishra | Aug 13, 2026, 15:49 IST
बीकानेर पुलिस
राजस्थान के बीकानेर रेंज पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 30 दिन में 200 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। ADG बीजू जॉर्ज जोसेफ ने मालिकों को फोन सौंपे।
समझें क्या है पूरा मामला
- बीकानेर रेंज पुलिस ने 30 दिन में गुम हुए 200 मोबाइल बरामद किए।
- इनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
- यह काम CEIR पोर्टल की मदद से हुआ है।
- बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में कार्रवाई हुई।
- ADG बीजू जॉर्ज जोसेफ ने मालिकों को लौटाए फोन।
यह पूरी कार्रवाई CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के जरिए की गई। यह पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में मदद करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 साल पहले गुम हुए मोबाइल भी रिकवर किए।
बीकानेर पुलिस ने गुम हुए यह मोबाइल बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों से बरामद किए। कुछ मोबाइल 4 साल पुराने मामलों से जुड़े थे। #rajasthanpolice #bikaner #rajasthancrime pic.twitter.com/LO5bicN91s
— test test (@TestT12452) August 13, 2026
गुमशुदा मोबाइल खोजने की कार्रवाई 4 जिलों में हुई
खास बात यह रही कि पुलिस ने हाल ही में गुम हुए मोबाइल के साथ-साथ पुराने मामले भी सुलझाए। कुछ मोबाइल तीन दिन पहले गुम हुए थे तो वहीं, कुछ मोबाइल करीब 4 साल पहले गुम हो गए थे। पुलिस ने दोनों तरह के मामलों में सफलता पाई।
बीकानेर रेंज के आईजी की निगरानी में हुई कार्रवाई
आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि CEIR पोर्टल का सही इस्तेमाल गुम मोबाइल खोजने में बहुत कारगर साबित हो रहा। इस पोर्टल से मोबाइल की लोकेशन और उसके इस्तेमाल की जानकारी मिल जाती। इसी जानकारी की मदद से पुलिस मोबाइल तक पहुंच पाती।
बीकानेर रेंज पुलिस ने 30 दिन में 200 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये। यह कार्रवाई CEIR पोर्टल की मदद से हुई। #Bikaner #Rajasthan #rajasthanpolice pic.twitter.com/3HkaqgD9dL
— test test (@TestT12452) August 13, 2026
ADG बीजू जोसेफ ने मालिकों को सौंपे फोन
अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों ने राहत जताई। कई मालिकों ने पुलिस का आभार जताया। कुछ लोगों को तो उम्मीद ही नहीं थी कि सालों पहले गुम हुआ फोन कभी वापस मिलेगा।
बीकानेर रेंज पुलिस को दूसरी बार मिली सफलता
राजस्थान पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही CEIR पोर्टल पर भी इसकी सूचना दें। इससे मोबाइल जल्दी ट्रेस होने की संभावना बढ़ जाती है।
FAQ
- बीकानेर रेंज पुलिस ने कितने गुम हुए मोबाइल बरामद किए?
बीकानेर रेंज पुलिस ने 30 दिन में 200 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये। यह कार्रवाई CEIR पोर्टल की मदद से हुई। - CEIR पोर्टल होता क्या है?
CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर एक सरकारी पोर्टल है। यह गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में मदद करता। - यह मोबाइल बीकानेर संभाग के किन जिलों से बरामद हुए?
यह मोबाइल बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों से बरामद हुए। पुलिस ने इन चारों जिलों में कार्रवाई की। कुछ मोबाइल 4 साल पुराने मामलों से जुड़े थे।
ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार
कांवड़ यात्रियों के लिए राजस्थान पुलिस के दिशा-निर्देश, इन बातों का रखें ध्यान
IPS एमएन दिनेश और बीजू जॉर्ज केंद्र का बनेंगे हिस्सा, DG पद के लिए आया नाम
राजस्थान पुलिस में सुधार का नया खाका, 20 थानों से होगी शुरुआत
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA