राजस्थान में मोबाइल और गारंटी कार्ड पर गहलोत के फोटो पर बीजेपी ने की आपत्ति, चुनाव आयोग को करेंगे शिकायत
BP Shrivastava | Oct 09, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में मोबाइल और गारंटी कार्ड पर गहलोत के फोटो पर बीजेपी ने की आपत्ति, चुनाव आयोग को करेंगे शिकायत
बीजेपी ने सरकार द्वारा महिलाओं को बांटे गेट निशुल्क मोबाइल फोन और महंगाई राहत कैंप में बांटे गए सरकारी योजनाओं के गारंटी कार्डों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो होने पर आपत्ति की है।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रतिपक्ष में बैठी बीजेपी ने सरकार द्वारा महिलाओं को बांटे गेट निशुल्क मोबाइल फोन और महंगाई राहत कैंप में बांटे गए सरकारी योजनाओं के गारंटी कार्डों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो होने पर आपत्ति की है। पार्टी इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत करेगी और इन फोटो को हटाने की मांग करेगी।
चुनाव की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा की सरकार ने जो मोबाइल फोन बांटे हैं। उन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो है और जो गारंटी कार्ड बांटे गए हैं। उन पर भी गहलोत की फोटो है। जब हमारी सरकार थी और हमने भामाशाह कार्ड बनाए थे। तब गहलोत ने ही उन कार्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फोटो होने पर आपत्ति की थी। राठौर ने कहा कि हम चुनाव आयोग से इन फोटो को हटाने की मांग करेंगे।
राठौड़ ने आरोप लगाया कि एक तरफ आचार संहिता लग रही थी तो दूसरी ओर रात को सचिवालय में खदानों का धड़ाधड़ आवंटन हो रहा था। सिलेक्शन बोर्ड और आरपीएससी में नियुक्तियां की जा रही थीं। ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री जाते-जाते अपने चहेतों को नियुक्तियां देने जा रहे हैं। 'थोथा चना बाजे घणा' की तर्ज पर सरकार ने विभिन्न समाजों के बोर्ड गठित किए हैं। सरकार ने कागजी घोषणाएं करने के अलावा कोई काम नहीं किया। आचार संहिता लगने के साथ ही खुला मैदान है। कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए राजस्थान की जनता तैयार बैठी है। कांग्रेस पिछले दो दिनों से अपने चहेतों को उपकृत कर रही है। उससे लगता है कि कांग्रेस ने पहले ही हथियार डाल दिए हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। आदर्श आचार संहिता लग गई है। चुनाव का इंतजार बीजेपी के साथ राजस्थान की जनता भी कर रही है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की जनता के साथ वादा खिलाफी की। राजस्थान की जनता ने मानस बना लिया है कि बीजेपी की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने सुझाव मांगे हैं। जनता सुझाव दे रही है की सता से हट जाएं और राजस्थान को मोदी जी के हवाले कर दे।
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में चुनाव रिवाज के हिसाब से होता है। इस सरकार जैसी नकारा भ्रष्ट सरकार कभी नहीं देखी। किसानों के कर्ज माफी, जमीन की नीलामी, बेरोजगारों का अवसाद और बेबसी कभी नहीं देखी।
23 नवंबर को असुर रूपी सरकार का होगा अंत
कांग्रेस दो दिनों से चहेतों को कर रही उपकृत
'जनता के सुझाव-राजस्थान को मोदीजी के हवाले कर दें'
इस जैसी नकारा सरकार नहीं देखी
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari