टिकट कटने पर बोले बुंदेला- चाहे कमलनाथ, दिग्विजय, राहुल गांधी आ जाएं, मैं फॉर्म वापस नहीं उठाऊंगा

The Sootr | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
टिकट कटने पर बोले बुंदेला- चाहे कमलनाथ, दिग्विजय, राहुल गांधी आ जाएं, मैं फॉर्म वापस नहीं उठाऊंगा
टिकट कटने पर बोले बुंदेला- चाहे कमलनाथ, दिग्विजय, राहुल गांधी आ जाएं, मैं फॉर्म वापस नहीं उठाऊंगा

धार जिले में टिकट न मिलने से कुलदीप सिंह बुंदेला, अभिषेक टिंकू बना, गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी ने इस्तीफा देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फार्म भरने की घोषणा कर दी है

DHAR. विधानसभा चुनावों के लिए पार्टियां अपनी-अपनी सूचियां जारी करती जा रहीं हैं। इसी बीच कांग्रेस की भी सूची जारी हो रहीं हैं। जिस दौरान कई नेताओं का टिकट कट जाने की वजह से इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। धार जिले में टिकट न मिलने से कुलदीप सिंह बुंदेला, अभिषेक टिंकू बना, गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी ने इस्तीफा देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फार्म भरने की घोषणा कर दी है। कुलदीप सिंह बुंदेला ने कहा कि अब चाहे कमलनाथ, दिग्विजय, राहुल गांधी आ जाएं, मै फार्म वापस नहीं उठाऊंगा।

नाराज नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला-

बता दें कि धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से तीन बार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी ने पार्टी पर अपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा संगठन को भेज दिया। वहीं बदनावर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार की मांग लंबे समय से चल रही है। स्थानीय उम्मीदवार को नजर अंदाज करते हुए बाहरी प्रत्याशी बीजेपी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले भंवर सिंह शेखावत को टिकट देने से असंतोष के स्वर उभरकर सामने आएं। जिससे स्थानीय उम्मीदवार अभिषेक टिंकू बना ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला ले लिया।

कमलनाथ भूले अपना वादा-

कांग्रेस की सूची में प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम का नाम आते ही कुलदीप सिंह बुंदेला के समर्थको में आक्रोश फूट पड़ा। बुंदेला ने मीडिया से बातचीत करते समय कहा कि 2018 में उन्होंने जीतू पटवारी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आश्वासन पर अपना फॉर्म वापस ले लिया था, कि इस बार उन्हें मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने धार विधानसभा से कुलदीप सिंह बुंदेला और बदनावर विधानसभा क्षेत्र से बालमुकुंद सिंह गौतम को टिकिट देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्होंने सारे बूथ स्तर पर प्रभारी, मंडल स्तर पर नियुक्तियां कर सारी चुनावी तैयारियां कर ली थी। कांग्रेस की सूची में धार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पराजित प्रत्याशी प्रभा गौतम को टिकिट दे दिया। बुंदेला ने कमलनाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि अब पार्टी को इसका खामयाजा भुगतना पड़ेगा।

चाहे राहुल गांधी आ जाएं, फैसला नहीं बदलूंगा- बुंदेला

कुलदीप सिंह बुंदेला ने बताया कि उन्होंने इस्तीफे को ईमेल के माध्यम से भेज दिया है और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब चाहे कमलनाथ आ जाएं, या दिग्विजय सिंह आ जाएं, या राहुल गांधी आ जाएं, मै अपना फॉर्म वापस नहीं लूंगा। कुलदीप सिंह बुंदेला ने कहा कि कांग्रेस में टिकिट की सौदेबाजी होती हैं और मैं कोई करोड़पति नहीं हूं जो जमीन जायदाद को बेचकर टिकिट खरीद सकूं। मेरी ताकत मेरे कार्यकर्ता हैं, कार्यकर्ताओं के निर्देश पर ही मैंने निर्णय लिया है। बुंदेला ने कहा कि दिग्विजय सिंह की दोस्ती बीजेपी के नेता विक्रम वर्मा से जगजाहिर है और जैसे ही यह पता चला कि बीजेपी से नीना वर्मा का टिकिट फाइनल हो रहा है तो उन्होंने जन भावना का ध्यान न रखते हुए मेरा टिकिट काटकर, सौदेबाजी करते हुए प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम को दे दिया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • Congress list also released
  • Kuldeep Singh Bundela
  • Abhishek Tinku made
  • Gajendra Singh Rajukhedi
  • कांग्रेस की भी सूची जारी
  • कुलदीप सिंह बुंदेला
  • अभिषेक टिंकू बना
  • गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई