विधायक की गाड़ी से पूर्व सरपंच की मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

राजस्थान के बूंदी जिले में कांग्रेस विधायक की गाड़ी स्कार्पियो की टक्कर से पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह की मौत हो गई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
MLA gadi

Photograph: (the sootr)

News In Short 

राजस्थान के बूंदी जिले में तेज रफ्तार एसयूवी कार की टक्कर से पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह की मौत हो गई।

हादसा हिण्डोली थाना इलाके के पेंच की बावड़ी के पास हुआ, जिसमें मोपेड के दो  टुकड़े हो गए।

गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और लंबा जाम लग गया।

विधायक सुरेश गुर्जर हादसे के बाद मौके पर पहुंचे, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, जबकि विधायक ने मोपेड चालक को दोषी बताया।

News In Detail 

राजस्थान के बूंदी जिले में शनिवार सुबह कांग्रेस विधायक की गाड़ी से  हादसा हो गया। इस हादसे में पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।  यह हादसा कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कार्पियो से हुआ। हादसे के वक्त विधायक खुद भी गाड़ी में मौजूद थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूर्व सरपंच की मोपेड के दो टुकड़े हो गए।

हादसे में शामिल एसयूवी खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर की थी। विधायक अपने पीए और गनमैन के साथ जयपुर से खानपुर लौट रहे थे, तभी करीब सुबह 11 बजे पेंच की बावड़ी के पास यह भयंकर हादसा हुआ। एसयूवी ने मोपेड को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मोपेड के टुकड़े उड़ गए और बाबू मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पूर्व सरपंच का शव हाईवे पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पूर्व सरपंच था मृतक

हादसे का शिकार हुए बाबू मोहन मीणा बूंदी जिले के उमरगांव का पूर्व सरपंच थे। जैसे ही उसकी मौत की आस-पास के क्षेत्र में फैली वैसे ही परिजन और समर्थकों की बड़ी संख्या मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सरपंच की मौत को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। 

विधायक ने भी किया समझाइश का प्रयास

हंगामे के दौरान विधायक खुद भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने लोगों को समझाने प्रयास भी किया लेकिन लोग प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने माहौल बिगड़ता देख  विधायक को हिण्डोली पुलिस थाने ले गई।  

पुलिस की कार्रवाई और विधायक का बयान

पुलिस थाने ले जाकर एसयूवी के चालक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। विधायक ने बयान दिया कि मोपेड चालक गलत दिशा से आ रहा था। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढे़:-

प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा 28 को,सांसद हनुमान बेनीवाल ने खोला मोर्चा

राजस्थान की साप्ताहिक चिट्ठी: न्याय की मुहर, सदन में संग्राम और सादगी की मिसाल

Weather Update: मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से किसानों को होगा लाभ, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

​जयपुर में 15 साल पुराने कमर्शियल वाहन हटेंगे, ऐसी गाड़ियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

16 करोड़ खर्च कर जयपुर को मिल सकते है आईपीएल के चार मैच, स्टेडियम का सुधार कार्य जोरों पर

जयपुर मौत पूर्व सरपंच विधायक एसयूवी कार कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर
Advertisment