5 प्रसूताओं की मौत के बाद जागा प्रशासन, नकली दवा सप्लायर का लाइसेंस रद्द
Ashish Bhardwaj | Jun 25, 2026, 14:06 IST
Photograph: (the sootr)
कोटा में पांच प्रसूताओं की मौत के मामले में नकली ऑक्सीटोसिन सप्लाई करने वाले राजस्थान मेडिकल हॉल का लाइसेंस रद्द कर दिया है। लैब जांच में इंजेक्शन का सक्रिय तत्व ही गायब मिला।
समझें क्या है पूरा मामला
- कोटा में प्रसूता मौत मामले में औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई।
- नकली इंजेक्शन सप्लाई करने पर राजस्थान मेडिकल हॉल का लाइसेंस रद्द।
- जांच में इंजेक्शन में मुख्य सक्रिय तत्व पूरी तरह गायब मिला।
- 750 इंजेक्शनों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिलने पर सप्लायर ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब।
- विभाग ने फर्म के खिलाफ न्यायिक और कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू की।
इस फर्म पर नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की सप्लाई करने का आरोप है। जांच में इंजेक्शन के अंदर मुख्य सक्रिय तत्व ही गायब मिला। यानी इंजेक्शन में सिर्फ पानी पाया गया। अब फर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी हो रही है।
छापे में मिलीं गंभीर अनियमितताएं
यानी वह किसी व्यक्ति के लाइसेंस पर दवा सप्लाई कर रहा था। इसे नियमों का सीधा उल्लंघन माना गया।
जांच के लिए जरूरी विजिट बुक भी मौके पर नहीं मिली। टीम ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल लेकर जयपुर की सरकारी लैब में भेजे।
लैब रिपोर्ट ने खोली पोल
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन सिजेरियन डिलीवरी से पहले और बाद में दिया जाता है। इसके बिना प्रसूता की जान खतरे में पड़ सकती है।
750 इंजेक्शन का हिसाब नहीं दे सका सप्लायर
विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सप्लायर का जवाब पूरी तरह तथ्यहीन और असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया।
सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब फर्म के खिलाफ आगे की न्यायिक और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
FAQ
- कोटा में नकली ऑक्सीटोसिन कांड क्या है?
कोटा में सीजेरियन डिलीवरी के बाद कई महिलाओं की मौत हुई। जांच में पता चला कि राजस्थान मेडिकल हॉल ने नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की सप्लाई की थी। लैब रिपोर्ट में इंजेक्शन का मुख्य सक्रिय तत्व गायब मिला। - कोटा में नकली दवा सप्लायर पर क्या कार्रवाई हुई?
औषधि नियंत्रण विभाग ने राजस्थान मेडिकल हॉल का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। कारण बताओ नोटिस का जवाब असंतोषजनक पाया गया। अब न्यायिक और कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी हो रही है। - कोटा में नकली दवा सप्लायर की जांच में क्या गड़बड़ियां मिलीं?
फर्म पर योग्य फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवा बेचने का मामला मिला। विजिट बुक नहीं मिली और 750 इंजेक्शन का कोई बिल या रिकॉर्ड नहीं था। सप्लायर ने 9,300 इंजेक्शन खरीदे लेकिन 10,050 बेचे।
ये खबर भी पढे़:-
इंसानियत हुई शर्मसार, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस
स्थाई लोक अदालत ने हाउसिंग बोर्ड पर लगाया 42 हजार का जुर्माना
राजस्थान में 12 हजार से ज्यादा कर्मचारी APO, वित्त विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman