निलंबित SP पर 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का केस दर्ज, पहले भी दो बार गिरफ्तार हो चुकीं हैं दिव्या मित्तल, रिश्वत का ये दूसरा मामला
Ujjwal Rai | Oct 13, 2023, 24:00 IST
निलंबित SP पर 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का केस दर्ज, पहले भी दो बार गिरफ्तार हो चुकीं हैं दिव्या मित्तल, रिश्वत का ये दूसरा मामला
राजस्थान में निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल पर एक करोड़ रुपए रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज किया गया है। निलंबित एसपी ने एक दवा फर्म संचालक से घूस ली है
JAIPUR. राजस्थान में निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल पर एक करोड़ रुपए रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज किया गया है। निलंबित एसपी ने एक दवा फर्म संचालक से घूस ली है। जिस दौरान एसीबी ने एफएसएल जांच के आधार पर दिव्या मित्तल समेत दवा फर्म संचालक संजय नंदवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दिव्या मित्तल पर रिश्वत का ये दूसरा केस है।
क्या हैं पूरा मामला?
दिव्या मित्तल ने संजय नंदवानी के गिरफ्तारी के आदेश निरस्त करने के लिए उसके भाई से एक करोड़ रुपए की घूस ली थी। दरअसल, दवा फर्म संचालक सुनील नंदवानी को नशीली दवाओं को सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुनील के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज थे, जिसकी जांच एसपी दिव्या मित्तल कर रही थी। इस दौरान दिव्या मित्तल ने सुनील को एक केस में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, अन्य दो मामलों में आरोपी न बनाने और गिरफ्तार न करने के लिए सुनील के भाई संजय से पुष्कर की एक होटल में दिव्या ने एक करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी। इस बात का खुलासा एक वॉट्सऐप कॉल की रिकॉर्डिंग से हुआ था। एसीबी ने इस रिकॉर्डिंग की जांच के बाद कार्रवाई की है।
दो बार गिरफ्तार हो चुकी हैं मित्तल
निलंबित एसपी दिव्या मित्तल ने इससे पहले भी दवा कंपनी के संचालक से दो करोड़ रुपए की घूस मांगी थी, जिस वजह से एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने उदयपुर के पास चिकलवास में उनके फार्म हाउस और रिजॉर्ट नेचर हिल से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। इस मामले में मित्तल को निलंबित कर दिया गया था। जनवरी में गिरफ्तारी के बाद मित्तल को जून में जमानत मिल गई थी। उसके बाद अगस्त में एसओजी ने मित्तल को एनडीपीएस के दर्ज मुकदमों में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह उनकी तीसरी गिरफ्तारी होगी।
कौन हैं दिव्या मित्तल?
निलंबित एसपी दिव्या मित्तल चूरू के राजगढ़ की रहने वाली हैं। फिलहाल उनका परिवार चिड़ावा के पिलानी में रह रहा है। मित्तल ने साल 2017 में आरएएस परीक्षा पास की थी। दिव्या मित्तल पिलानी के साबू कॉलेज में लेक्चरर भी रह चुकीं हैं। उसके बाद उन्होंने आरपीएससी की तैयारी की थी और साल 2007 में परीक्षा देकर पास कर लिया था। लेकिन, अंतिम परिणाम में स्टे लग गया था, जो कि साल 2010 में हटा था।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari