राजस्थान में आज फिर 5 चुनावी वादे करेंगे मुख्यमंत्री, जानिए कौन-कौन सी घोषणाएं कर सकते हैं गहलोत

Rahul Garhwal | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में आज फिर 5 चुनावी वादे करेंगे मुख्यमंत्री, जानिए कौन-कौन सी घोषणाएं कर सकते हैं गहलोत
राजस्थान में आज फिर 5 चुनावी वादे करेंगे मुख्यमंत्री, जानिए कौन-कौन सी घोषणाएं कर सकते हैं गहलोत

राजस्थान में आज फिर सीएम अशोक गहलोत 5 चुनावी वादे करेंगे। स्वास्थ्य बीमा योजना, बच्चियों के लिए हर महीने राशि और गाय का गोबर खरीदने जैसी घोषणाएं हो सकती हैं।

मनीष गोधा, JAIPUR. महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपए और 1 करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर का चुनावी वादा करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज फिर 5 चुनावी वादे करने जा रहे हैं। इन वादों में क्या होगा इस बेहद गुप्त रखा जा रहा है और उसके बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा आपदा राहत तक बढ़ाया जाएगा और पंचायत स्तर तक अंग्रेजी स्कूल खोलने की योजना लागू की जाएगी। बच्चियों को पढ़ाई के लिए हर महीने कुछ राशि देने, गायों का गोबर-गौमूत्र सरकार द्वारा खरीदने जैसी कुछ योजनाएं घोषित की जा सकती हैं। सीएम गहलोत ओल्ड पेंशन स्कीम जारी रखने, स्कूल कॉलेज के बच्चों को फ्री लैपटॉप देने की गारंटी भी दे सकते हैं।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करके दी जानकारी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार जनता को लुभाने वाली योजनाएं घोषित कर रहे हैं। ये सिलसिला चुनाव के आचार संहिता लागू होने से पहले भी चल रहा था और अब फिर एक बार पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी होने से पहले ही गहलोत की ओर से चुनावी गारंटियां दी जा रही हैं। आज जयपुर में कांग्रेस के वॉर रूम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ये चुनावी वादे घोषित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि आज जनता के हर वर्ग के लिए कुछ घोषणाएं करने जा रहा हूं।

ये खबर भी पढ़िए..

पीएम के मंदिर को दिए दान के लिफाफे वाले बयान पर चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी को थमाया नोटिस, मांगा जवाब

घोषणाओं के बाद किया जाएगा प्रदर्शन

चुनावी घोषणाएं करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के सभी बड़े नेता ED की कार्रवाई के विरोध में जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय के बाहर दोपहर 2:30 बजे प्रदर्शन करने जाएंगे।

Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Chief Minister Ashok Gehlot
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • कांग्रेस की घोषणा
  • election promises
  • 5 election promises
  • Congress announcement
  • चुनावी वादे
  • 5 चुनावी वादे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई