सीएम अशोक गहलोत के पास 10 करोड़ 90 लाख की संपत्ति, 2018 में थे 5 करोड़ से ज्यादा के मालिक

Chandresh Sharma | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम अशोक गहलोत के पास 10 करोड़ 90 लाख की संपत्ति, 2018 में थे 5 करोड़ से ज्यादा के मालिक
सीएम अशोक गहलोत के पास 10 करोड़ 90 लाख की संपत्ति, 2018 में थे 5 करोड़ से ज्यादा के मालिक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भर दिया। नॉमिनेशन के साथ दिए एफिडेविट के मुताबिक उनकी संपत्ति 5 सालों में 5 करोड़ रूपए से ज्यादा बढ़ चुकी है।

JODHPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भर दिया। नॉमिनेशन के साथ दिए एफिडेविट के मुताबिक उनकी संपत्ति 5 सालों में 5 करोड़ रूपए से ज्यादा बढ़ चुकी है। हालांकि सीएम अशोक गहलोत और उनकी पत्नी दोनों के नाम एक भी वाहन नहीं है। यह जानकारी सीएम गहलोत ने अपने एफिडेविट में दी है।

5 साल दोगुनी हुई संपत्ति

बीते 5 सालों में सीएम अशोक गहलोत की संपत्ति दोगुनी हो चुकी है। साल 2018 को दिए गए हलफनामे के अनुसार अशोक गहलोत की कुल संपत्ति 5 करोड़ 51 लाख 48 हजार रुपए थी। वहीं अब यह संपत्ति 10 करोड़ 90 लाख 46 हजार रुपए हो चुकी है। उनकी पत्नी सुनीता गहलोत के पास साल 2018 में 1 करोड़ 22 लाख रुपए की संपत्ति थी, हालांकि बीते 5 सालों में इसमें कोई खास इजाफा नहीं हुआ, हलफनामे के मुताबिक सुनीता गहलोत के पास अब भी 1 करोड़ 40 लाख 72 हजार रुपए की ही संपत्ति है।

आमदनी का स्त्रोत- महज सीएम का वेतन

खास बात यह है कि सीएम अशोक गहलोत ने अपनी सालाना आय महज 25 लाख 74 हजार रुपए बताई है, जो कि मुख्यमंत्री पद के वेतन के रूप में होती है। इसके अलावा बैंक में जमा रकम के ब्याज और मकान के किराए से उन्हें आय होती है।

4 केस भी हैं लंबित

सीएम अशोक गहलोत ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके खिलाफ 4 केस लंबित हैं। इनमें से एक दिल्ली और 3 जयपुर में ही दर्ज हैं। सीएम गहलोत दिल्ली में मानहानि का एक केस झेल रहे हैं। वहीं सोनी हॉस्पिटल के जमीन आवंटन, माइनिंग लीज के आवंटन को लेकर जयपुर में केस लंबित हैं।

Tags:
  • Rajasthan News
  • CM Ashok Gehlot
  • राजस्थान न्यूज़
  • Gehlot's wealth doubled
  • CM does not have any vehicle
  • CM अशोक गहलोत
  • गहलोत की संपत्ति हुई दुगनी
  • CM के पास नहीं कोई वाहन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज