जयपुर में सीएम अशोक गहलोत ने सभा-संवाद और देव दर्शन कर की मिशन 2030 की शुरुआत, 18 जिलों की यात्रा करेंगे

BP Shrivastava | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
 जयपुर में सीएम अशोक गहलोत ने सभा-संवाद और देव दर्शन कर की मिशन 2030 की शुरुआत, 18 जिलों की यात्रा करेंगे
जयपुर में सीएम अशोक गहलोत ने सभा-संवाद और देव दर्शन कर की मिशन 2030 की शुरुआत, 18 जिलों की यात्रा करेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार, 27 सितंबर से मिशन-2030 पर सभा-संवाद और देव दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की। मिशन 2030 पर मुख्यमंत्री गहलोत ने जनता से सीधी बात कर सुझाव मांगे हैं।

JAIPUR. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार, 27 सितंबर से मिशन-2030 पर सभा-संवाद और देव दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की। मिशन 2030 पर मुख्यमंत्री गहलोत ने जनता से सीधी बात कर सुझाव मांगे हैं। राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम से सीएम गहलोत ने मिशन 2030 की शुरुआत की। उन्होंने ज्वेलर्स, प्रीसियस स्टोन विक्रेताओं, ज्योतिषियों और कारीगरों से सीधा संवाद किया।

कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश

राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस सरकार को रिपीट करने के लिए सीएम गहलोत काफी मेहनत कर रहे हैं। वे अपने ड्रीम विजन मिशन-2030 के तहत 18 जिलों की यात्रा करेंगे। इस यात्रा के जरिए गहलोत कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

इन जिलों का दौरा करेंगे गहलोत

सीएम गहलोत अपनी 9 दिन की इस यात्रा के तहत जयपुर, सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, सिरोही, जालौर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ का दौरा करेंगे।

क्या है गहलोत का मिशन-2030 ?

सीएम गहलोत ने 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में देश का टॉप राज्य बनाने की दिशा में राजस्थान मिशन-2030 का शुभारंभ अगस्त में किया था। उन्होंने कहा था कि राजस्थान के 10 गुना विकास के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। इसके जरिए यह भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर समाचार
  • CM Gehlot launches Mission 2030 in Rajasthan
  • Sabha Samvad and Dev Darshan in Jaipur
  • राजस्थान में सीएम गहलोत ने की मिशन 2030 की शुरुआत
  • जयपुर में सभा संवाद और देव दर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई