जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम, पूंछरी का लौठा से इस्कॉन तक

Jageshwar prasad | Sept 04, 2026, 08:02 IST
Share
CM भजनलाल शर्मा आज डीग से जयपुर तक करेंगे दर्शन
CM भजनलाल शर्मा आज डीग से जयपुर तक करेंगे दर्शन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भरतपुर-डीग क्षेत्र के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथ जी मंदिर से लेकर जयपुर के बीलवा और इस्कॉन मंदिर तक विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का व्यस्त धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री आज भरतपुर-डीग क्षेत्र में पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथ जी मंदिर से लेकर जयपुर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 08:30 बजे: जयपुर से पूंछरी का लौठा (डीग) के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 09:30 - 10:30 बजे: डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित प्रसिद्धश्रीनाथ जी मंदिरमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं दर्शन।
  • सुबह 11:25 बजे: एयरपोर्ट पर वापसी एवं आगमन।
  • रात्रि 09:30 - 09:45 बजे: जयपुर के बीलवा (टोंक रोड) स्थित श्रीराधा सरल बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना।
  • रात्रि 10:00 - 10:15 बजे: मानसरोवर (न्यू सांगानेर रोड) स्थित इस्कॉन मंदिर (ISKCON) में दर्शन एवं जन्माष्टमी उत्सव में सहभागिता।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने डीग और जयपुर दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिरों के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भक्तगण सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-

भजनलाल शर्मा आज शाम करेंगे नितिन नबीन से मुलाकात, दिन में रहेंगे राजकीय कामकाज में व्यस्त

मन की बात का 137वां एपिसोड सुनेंगे मुख्यमंत्री, सीएम निवास रहेगा लाइव

सीएम भजनलाल शर्मा आज मनाएंगे रक्षाबंधन कार्यक्रम, आमजन से करेंगे मुलाकात

जयपुर नगर निगम वार्ड आरक्षण के लिए निकली लॉटरी, 20 प्रतिशत OBC के लिए आरक्षित

Tags:
  • राजस्थान
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे