CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे

Ashish Bhardwaj | Oct 17, 2026, 09:01 IST
Share
भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम
भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 17 अक्टूबर को जोधपुर और जयपुर के विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे जोधपुर में दिव्य रामकथा और नवकुंडीय यज्ञ में शामिल होंगे। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए बैठक करेंगे। शाम को जयपुर में पत्रकारों के लिए नई आवासीय योजना का शुभारंभ करेंगे। यह योजना राजस्थान आवासन मंडल के विशेष पंजीकरण योजना का एक हिस्सा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार, 17 अक्टूबर को जोधपुर और जयपुर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह वे जोधपुर जिले के केलावा खुर्द गांव में दिव्य रामकथा और नवकुंडीय यज्ञ में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। शाम को जयपुर लौटकर पत्रकारों के लिए प्रस्तावित नई आवासीय योजना का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, उनका दिन धार्मिक आयोजन, संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात और पत्रकारों के लिए आवास योजना से जुड़ा रहेगा। जोधपुर का दौरा पूरा कर वे दोपहर में ही जयपुर लौट आएंगे।

सुबह 11 बजे जयपुर से रवाना होंगे CM

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां से वे 11:50 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए केलावा खुर्द गांव के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री केलावा खुर्द स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:15 बजे वे कार्यक्रम स्थल, केशव प्रिया गौशाला पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:15 से 1:15 बजे तक दिव्य रामकथा और नवकुंडीय यज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है।

एक घंटे कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

रामकथा और यज्ञ के बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:20 से 2:20 बजे तक केशव प्रिया गौशाला के सभागार में संवाद कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे आयोजन स्थल से रवाना होंगे। 2:25 बजे केलावा खुर्द हेलीपैड पहुंचेंगे और 2:30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 2:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 2:50 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। उनके दोपहर 3:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

शाम को पत्रकार आवास योजना की लॉन्चिंग

जोधपुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम को जयपुर में एक अहम कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:30 से 7 बजे तक कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में पत्रकार कल्याण के लिए नई आवासीय योजना का शुभारंभ प्रस्तावित है।

यह योजना राजस्थान आवासन मंडल की पत्रकारों के लिए विशेष पंजीकरण योजना का हिस्सा है। इसके तहत जयपुर के जगतपुरा स्थित इंदिरा गांधी नगर, सेक्टर-9 में मध्यम आय वर्ग-बी श्रेणी के 144 तीन बेडरूम वाले फ्लैट उपलब्ध कराने की योजना है। एक फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब 74.68 लाख रुपये रखी गई है। फ्लैट का निर्मित क्षेत्रफल 118.38 वर्गमीटर और सुपर बिल्ट-अप क्षेत्रफल 154.639 वर्गमीटर बताया गया है।

योजना के लिए पात्रता अधिस्वीकृत और राजस्थान में काम कर रहे पूर्णकालिक पत्रकारों से जुड़ी है। पत्रकारिता आजीविका का मुख्य साधन होनी चाहिए और परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक होनी चाहिए। आवंटन लॉटरी के जरिए किए जाने की जानकारी दी गई है। आय वर्ग के आधार पर प्राथमिकता भी रखी जाएगी।

राजस्थान में 95 लाख लोगों के नाम राशन सूची से हटे: जयपुर में 5.85 लाख यूनिट कम, घर-घर जांच शुरू | 95 Lakh People Removed from Ration List in Rajasthan: 5.85 Lakh Units Less in Jaipur, Door-to-Door Verification Begins
राजस्थान में 95 लाख लोगों के नाम राशन सूची से हटे, जयपुर में सबसे ज्यादा नाम कटे, अब घर-घर जांच
16 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना से 95 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए गए, जबकि 93 लाख से ज्यादा नए नाम जोड़े गए। जयपुर में नए जुड़े लोगों के मुकाबले 1.83 लाख ज्यादा नाम हटे। अब सरकार अक्टूबर से दिसंबर तक चयनित शहरी वार्डों में घर-घर जांच करेगी। पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा।

चार योजनाओं में 649 आवासों के लिए पंजीकरण

राजस्थान आवासन मंडल की ओर से 17 अक्टूबर से जयपुर, किशनगढ़ और भिवाड़ी में चार आवासीय योजनाओं के तहत कुल 649 फ्लैट और मकानों के लिए पंजीकरण शुरू करने की भी जानकारी है। आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर बताई गई है।

इनमें पत्रकारों की योजना के अलावा किशनगढ़ की खोड़ा गणेश रोड योजना, जयपुर के प्रताप नगर की ग्रीनवुड होराइजन परियोजना और भिवाड़ी की अरावली विहार योजना शामिल हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार, इन आवासों की कीमत श्रेणी और स्थान के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।

राठौड़ के बयान पर सियासी बवाल तेज, खाचरियावास बोले- भाजपा पाकिस्तान और आतंकवाद के साथ | Political uproar intensifies over Rathore's statement, Khachariyawas says- BJP is with Pakistan and terrorism
राठौड़ के बयान पर सियासी बवाल तेज, अब खाचरियावास बोले- भाजपा ने मान लिया कि वह आतंकवादियों के साथ है
16 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में बयान सियासी घमासान का कारण बन गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए माफी की मांग उठाई है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा की नीयत पर संदेह जताते हुए कहा कि भाजपा आतंकवाद के खिलाफ नहीं है।

पत्रकार आवास योजना को लेकर पत्रकार संगठनों ने कीमतों में रियायत और फ्लैटों की संख्या बढ़ाने की मांग भी उठाई है। ऐसे में योजना के शुभारंभ के साथ पत्रकारों की नजर इसकी पात्रता, वास्तविक लागत और आवेदन की शर्तों पर भी रहेगी।

पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, दो साल से लीज के खिलाफ धरने का नेतृत्व कर रहा था | Former MLA Atar Singh Murder Case: Main accused Mukesh Fauji arrested, was leading a protest against lease for two years
पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, दो साल से लीज के खिलाफ दे रहा था धरना
16 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
राजस्थान के भरतपुर में पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश फौजी को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश करीब दो साल से लीज बंद कराने की मांग को लेकर धरने की अगुआई कर रहा था। एसपी राजेश मीणा ने उससे हत्या से जुड़े घटनाक्रम, दूसरे आरोपियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की है।

Tags:
  • भजनलाल शर्मा
  • CM
  • जयपुर
  • जोधपुर
  • पत्रकार आवास योजना
70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर

By Sourabh Bhatnagar

70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर
GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान

By Amresh Kushwaha

GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान
News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल

By Harish Divekar

News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल
पहले पास, फिर फेल! रिजल्ट की उलझन में फंसे छात्र, देर रात तक चलता रहा RDVV में प्रदर्शन

By Neel Tiwari

पहले पास, फिर फेल! रिजल्ट की उलझन में फंसे छात्र, देर रात तक चलता रहा RDVV में प्रदर्शन
27% OBC आरक्षण पर दायर SLP में स्टे या अंतरिम राहत की मांग नहीं होने का दावा, OBC वर्ग के अधिवक्ताओं ने ही उठाए सवाल

By Neel Tiwari

27% OBC आरक्षण पर दायर SLP में स्टे या अंतरिम राहत की मांग नहीं होने का दावा, OBC वर्ग के अधिवक्ताओं ने ही उठाए सवाल
27% आरक्षण पर सरकार को घेरने की तैयारी, जबलपुर के भेड़ाघाट में दो दिन जुटेंगे OBC संगठन

By Neel Tiwari

27% आरक्षण पर सरकार को घेरने की तैयारी, जबलपुर के भेड़ाघाट में दो दिन जुटेंगे OBC संगठन
MP में 237 पर्यावरण मंजूरियों पर सवाल, SEIAA अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की अफसरों के निलंबन और CBI जांच की मांग

By Sumit Kumar

MP में 237 पर्यावरण मंजूरियों पर सवाल, SEIAA अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की अफसरों के निलंबन और CBI जांच की मांग