सीएम फेस की दावेदार दीया कुमारी जिन्हें कभी वसुंधरा ही लाई थीं बीजेपी में

Pooja Kumari | Dec 06, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम फेस की दावेदार दीया कुमारी जिन्हें कभी वसुंधरा ही लाई थीं बीजेपी में
सीएम फेस की दावेदार दीया कुमारी जिन्हें कभी वसुंधरा ही लाई थीं बीजेपी में

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अब सीएम की रेस में एक नाम राजमसंद दीया कुमारी का भी है। राजनीतिक जानकार दीया कुमारी को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रिप्लेसमेंट बताते हैं।

JAIPUR. सभी राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम अब सामने आ चुके हैं। ऐसे में राजस्थान की जनता ने एक बार फिर अपने रिवाज को कायम रखा। बीजेपी ने 115 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से हराया। अब सबसे अहम बात ये है कि आखिर किसके हाथों में मरुधरा की बागडोर होगी? बता दें कि सीएम फेस की रेस में एक नाम दीया कुनारी का बी है। ऐसे में राजनीतिक जानकार दीया कुमारी को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रिप्लेसमेंट बताते हैं। दिलचस्प बात ये है कि दीया को राजनीति में राजे ही लेकर आईं थीं।

2013 में दीया ने थामा बीजेपी का दामन

वसुंधरा राजे की तरह ही दीया कुमारी भी शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में 115 सीटें बीजेपी की खाते में आई। पार्टी ने भैरो सिंह शेखावत के दामाद नरपतसिंह राजवी को जयपुर के विद्याधरनगर से टिकट न देकर दीया कुमारी पर भरोसा जताया था। दीया इस भरोसे पर खरी भी उतरी हैं। उन्होंने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71,368 वोटों से हराया है। साथ ही इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि मोदी का जादू हर जगह चला। "इस जीत का श्रेय पीएम मोदी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी, राज्य के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। साल 2013 में जयपुर के एक कार्यक्रम में दीया ने बीजेपी का दामन थामा था। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी के साथ वसुंधरा राजे भी वहां मौजूद थीं।

सड़कों पर चलने वाली राजकुमारी : दीया कुमारी

2019 में उन्होंने राजसमंद से लोकसभा का चुनाव लड़ा और 5.51 लाख वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में प्रचार के दौरान वह जनता के बीच गई तो उन्होंने 'जयपुर की बेटी' और 'सड़कों पर चलने वाली राजकुमारी' के लिए वोट करने की अपील की थी। ऐसे में लोगों का कहना है कि उनकी शाही वंशावली और 'डाउन टू अर्थ' व्यवहार ने उन्हें राजस्थानियों के बीच एक लोकप्रिय नेता बना दिया है

लंदन से किया पेंटिंग का डिप्लोमा

उन्होंने नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, मुंबई के जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल और अंततः जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। यहां उन्होंने लंदन के प्रतिष्ठित पार्सन्स आर्ट एंड डिजाइन स्कूल से फाइन आर्ट्स डेकोरेटिव पेंटिंग में डिप्लोमा किया।

लव मैरिज से तलाक ने बटोरीं सुर्खियां

बताया जाता है कि दीया कुमारी की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। जानकारी के मुताबिक उन्होंने राजसी परिवार के खिलाफ जाकर 6 अगस्त, 1997 को उन्होंने चार्टेड अकाउंटेंट नरेंद्र सिंह राजावत से शादी कर ली थी। बता दें कि नरेंद्र और दीया के दो बेटे और एक बेटी हैं। दीया की प्रेम कहानी के साथ ही तलाक भी काफी सुर्खियों में छाई रही। शादी के 21 साल बाद वे पति से अलग हो गईं। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्होंने नरेंद्र राजावत से तलाक ले लिया।

खुद को बताती है राम का वंशज

दीया ने ताजमहल को अपना महल बताया था। उनका कहना है कि एक समय में ताजमहल उनके परिवार का महल था, जिसे मुगलों ने उनके परिवार से छीन लिया था। दीया कुमारी ने यह भी कहा कि उनके पास ताजमहल के सारे दस्तावेज हैं। दीयाकुमारी ने हाल ही में कहा था, ‘हम भगवान राम के वंशज है। इसका आधार हमारे पास हस्तलिपि, वंशावली, दस्तावेज हमारे पोथी खाने में मौजूद है।' उनका कहना है कि उनका परिवार भगवान राम के बेटे कुश का वंशज है।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Vasundhara Raje
  • वसुंधरा राजे
  • Diya Kumari
  • दीया कुमारी
  • Rajasthan Assembly Election
  • Rajasthan Assembly Election Result
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई