वसुंधरा राजे से मिले होने को CM गहलोत ने बताया गलत, बोले-वसुंधरा ने हमारी सरकार के सारे काम बंद कर दिए थे, बताओ कहां मिले हुए हैं?

Vikram Jain | Sept 05, 2023, 24:00 IST
Share

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर इस बात को गलत ठहराया है कि वो और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मिले हुए हैं। शिक्षक दिवस पर जयपुर में कार्यक्रम में सीएम अपनी बातें रखी।

JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर इस बात को गलत ठहराया है कि वो और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मिले हुए हैं। शिक्षक दिवस पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा मैंने कई यूनिवर्सिटी का निर्माण किया था। पिछली सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। इसके बाद भी लोग कहते हैं कि मैं और वसुंधरा जी मिले हुए हैं। बताओ कहां मिले हुए हैं। मेरे सब कामों को उन्होंने बंद कर दिया। उन्होंने रिफाइनरी भी बंद कर दी थी। इसकी वजह से 38 हजार करोड़ की रिफाइनरी अब 72 हजार करोड़ में बनेगी। इसमें मोदी जी की सरकार ने भी उनका साथ दिया।

वसुंधरा की सरकार ने बंद कर दिए थे विश्वविद्यालय

सीएम गहलोत ने कहा कि यूनिवर्सिटी की पॉलिसी होती है। अगर कोई यूनिवर्सिटी शुरू होती है। वह बंद नहीं हो सकती है। वसुंधरा राजे ने पहली बार हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम की यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया। हमारी सरकार ने एक्ट में परिवर्तन कर फिर से इन यूनिवर्सिटीज को शुरू किया। अब दोनों की शानदार बिल्डिंग बन रही है।

यह खबर भी पढ़ें..

पार्टी भले ही सामूहिक नेतृत्व की बात कर रही हो, लेकिन चेहरा तो राजे ही बनती दिख रहीं हैं, यात्राओं की शुरुआत की सभाओं ने दिए संकेत

हमारी सरकार की सोच सकारात्मक : गहलोत

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि हमारी सरकार की सोच सकारात्मक है। जबकि पिछली सरकार की सोच नकारात्मक थी। नेगेटिव सोचना उनकी फितरत में है। उनकी टॉलरेंस पावर बहुत कम है। आलोचना करते ही आपको देशद्रोही की श्रेणी में खड़ा कर दिया जाता है। मैं आलोचना का स्वागत करता हूं। अगर वह तथ्य के आधार पर हो। विपक्ष का काम भी आलोचना करना है। राजस्थान में तो सिर्फ हवा में आलोचना की जाती है। जो हवा में ही उड़ जाती है। वह नीचे नहीं उतर पाती है।

गौरतलब है कि गहलोत और वसुंधरा राजे की आपस में मिले होने के आरोप उसे समय सामने आए थे जब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के कार्यकाल के समय हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की थी। गहलोत ने उसे समय भी इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर न्यूज
  • Former CM Vasundhara Raje
  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • Chief Minister Ashok Gehlot told meeting Vasundhara wrong
  • वसुंधरा से मिले होने को CM गहलोत ने बताया गलत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई