कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आज, लोकसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण फॉर्मूला होगा तय
Pooja Kumari | Jan 18, 2024, 10:26 IST
कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आज, लोकसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण फॉर्मूला होगा तय
लोकसभा चुनाव के लिए आज राजस्थान में कांग्रेस टिकट वितरण का फॉर्मूला तय कर सकती है। राजधानी जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी।
JAIPUR. लोकसभा चुनाव के लिए आज राजस्थान में कांग्रेस टिकट वितरण का फॉर्मूला तय कर सकती है। राजधानी जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में आज सुबह 10 बजे प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। उसके बाद कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी तथा लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों की भी बैठक ली जाएगी, जिसमें स्क्रीन कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद रहेंगे।
राजस्थान के लिए बनी पार्टी की स्क्रिनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल ने बताया कि इलेक्शन कमेटी की बैठक में टिकटों के लिए प्रारंभिक फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा। हालांकि राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने बुधवार को बयान दिया था, कि जिस तरह बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में अपने सांसदों को लड़वाया उसी तरह कांग्रेस लोकसभा चुनावों में अपने विधायकों को लड़वा सकती है। बुधवार को हुई फीडबैक बैठक में कांग्रेस ने विधायकों, पूर्व विधायकों से वन टू वन फीडबैक लिया था। इसमें कई विधायक और पूर्व विधायक शामिल हुए थे।
लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया एलायंस के साथ हुए कांग्रेस के गठबंधन के तहत राजस्थान में कांग्रेस अपनी सीटों का बंटवारा करेगी या अकेली 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। स्क्रिनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल का कहना है कि इस बारे में जो भी फैसला होगा, वह दिल्ली से होगा।
कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आज
गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari