आचार संहिता से पहले गहलोत ने जिसे राज्यमंत्री बनाया, वो बोले- बीजेपी में गई बेटी के लिए करूंगा प्रचार

Ujjwal Rai | Oct 16, 2023, 24:00 IST
Share
आचार संहिता से पहले गहलोत ने जिसे राज्यमंत्री बनाया, वो बोले- बीजेपी में गई बेटी के लिए करूंगा प्रचार
आचार संहिता से पहले गहलोत ने जिसे राज्यमंत्री बनाया, वो बोले- बीजेपी में गई बेटी के लिए करूंगा प्रचार

कांग्रेस नेता रिछपाल सिंह मिर्धा अपनी बेटी ज्योति मिर्धा के लिए बीजेपी का चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं, रिछपाल सिंह के इस बयान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है

NAGAUR. कांग्रेस नेता रिछपाल सिंह मिर्धा अपनी बेटी ज्योति मिर्धा के लिए बीजेपी का चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। रिछपाल सिंह के इस बयान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। आचार संहित लगने से ठीक पहले सीएम अशोक गहलोत ने पूर्व विधायक रिछपाल सिंह को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। बता दें कि रिछपाल सिंह की बेटी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वॉइन कर ली है।

रिछपाल ने बीजेपी के प्रचार के लिए कांग्रेस से मांगी इजाजत

डेगाना में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। जिस दौरान पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा कार्यकर्ताओं से कहा कि 'अगर मेरी बेटी ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ती है तो मुझे 2-4 दिन उसके लिए वहां जाना पड़ेगा।' उन्होंने कांग्रेस नेताओं से पूछा- 'मुझे आपकी इजाजत चाहिए। इजाजत तो है न मुझे। वैसे मेरे लिए पार्टी-वार्टी की कोई बंदिश नहीं है, मैं तो बिल्कुल खुल्ला हूं, आपकी तरफ से। आप मेहरबानी रखिएगा।' इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में रिछपाल सिंह के बेटे कांग्रेस विधायक विजयपाल मिर्धा भी नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता रिछपाल सिंह ने बैठक में जनता से बात करते हुए उन्हें बार-बार जिताने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि अगर उनके बेटे विजयपाल से कभी कोई गलती हो जाए तो जनता उन्हें माफ करदे।

ज्योति मिर्धा ने थामा बीजेपी का हाथ

कांग्रेस नेता रिछपाल सिंह मिर्धा की बेटी ज्योति मिर्धा ने 11 सितंबर को कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया था। जिससे कांग्रेस में हलचल मच गई थी। उस दौरान कयास यह लगाए जा रहे थे कि रिछपाल मिर्धा समेत उनके बेटे विजयपाल मिर्धा और कुचेरा नगर पालिका के चेयरमैन तेजपाल मिर्धा भी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं रिछपाल मिर्धा की पत्नी ने एक टीवी इंटरव्यू में राहुल गांधी के खिलाफ भी बोला था। लेकिन, आचार संहिता लगने के तुरंत पहले सीएम गहलोत ने लंबे समय से पेंडिंग वीर तेजाजी बोर्ड का गठन कर उसका पहले चेयरमैन के पद पर रिछपाल मिर्धा को नियुक्त कर लिया।

मिर्धा परिवार का राजनीति से लंबा नाता

मिर्धा परिवार एक राजनीतिक राजवंश है। मिर्धा परिवार में बलदेव राम मिर्धा और उनके बेटे रामनिवास मिर्धा, नाथूराम मिर्धा और उनके भतीजे रिछपाल सिंह मिर्धा, रामनिवास मिर्धा के बेटे हरेंद्र मिर्धा और रिछपाल सिंह मिर्धा के बेटे विजयपाल मिर्धा समेत बेटी ज्योति मिर्धा भी राजनीति से संबंध रखते हैं।

Tags:
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Richpal Singh Mirdha
  • Jyoti Mirdha leave Congress
  • Richpal Mirdha will campaign for BJP
  • रिछपाल सिंह मिर्धा
  • ज्योति मिर्धा ने छोड़ी कांग्रेस
  • रिछपाल मिर्धा बीजेपी का करेंगे प्रचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज