कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने बगैर तलाक लिए हिंदू युवती से कर लिया निकाह, एफिडेविट से हुआ खुलासा

Chandresh Sharma | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने बगैर तलाक लिए हिंदू युवती से कर लिया निकाह, एफिडेविट से हुआ खुलासा
कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने बगैर तलाक लिए हिंदू युवती से कर लिया निकाह, एफिडेविट से हुआ खुलासा

किशनपोल विधानसभा के विधायक अमीन कागजी के दूसरे निकाह का खुलासा भी एफिडेविट के जरिए ही हुआ है। कागजी ने 50 की उम्र में एक हिंदू युवती मोनिका शर्मा से दूसरा निकाह किया है।

JAIPUR. राजस्थान में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के दौरान पेश किए गए एफिडेविट से नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के तलाक का खुलासा उनके एफिडेविट से हुआ था, अब किशनपोल विधानसभा के विधायक अमीन कागजी के दूसरे निकाह का खुलासा भी एफिडेविट के जरिए ही हुआ है। कागजी ने 50 की उम्र में एक हिंदू युवती मोनिका शर्मा से दूसरा निकाह किया है। यही नहीं निकाह से पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी रेशमा को तलाक भी नहीं दिया है।

पर्सनल सेक्रेटरी थी दूसरी पत्नी

अपने चुनावी नामांकन के साथ दिए गए हलफनामे में अमीन कागजी ने अपनी दूसरी पत्नी का नाम मोनिका शर्मा कागजी बताया है। सूत्र बताते हैं कि मोनिका शर्मा अमीन कागजी के यहां निजी सचिव के रूप में काम करती थीं। कोरोना काल में कागजी ने अपनी बेटी की शादी से पहले खुद दूसरा निकाह कर लिया था। उनकी पहली पत्नी का नाम रेशमा है, जिससे उन्हें 4 संतानें हैं।

संपत्ति भी हुई कम

चुनावी हलफनामा बताता है कि अमीन कागजी की संपत्ति बीते 5 सालों में बढ़ने के बजाय घटी है। साल 2018 में उनकी कुल संपत्ति 7 करोड़ 82 लाख 961 रुपए कीमत की थी, जो इस बार 95.78 लाख रुपए कम होकर 6 करोड़ 86 लाख 22,293 रुपए रह गई। वर्तमान में कागजी के पास 5.78 करोड़ रुपए चल संपत्ति के रूप में है। इसमें बैंक में जमा, शेयर-बॉण्ड, पॉलिसी, सोना-चांदी के अलावा गाड़ी और अन्य है। 1.07 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्ति है, इसमें एग्रीकल्चर जमीन के अलावा सांगानेर में 2 मकान शामिल है। जबकि उनकी दोनों पत्नियों के रेशमा और मानिका के नाम 13.73 लाख और 12.73 लाख रुपए की चल संपत्ति है। दोनों के पास 21-21 तोला सोना, 15-15 हजार नकदी और बैंक में जमा राशि है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • MLA again became a groom
  • election affidavit revealed
  • he married a Hindu girl for the second time
  • फिर दूल्हा बन गए विधायक जी
  • चुनावी एफिडेविट से हुआ खुलासा
  • हिंदू युवती से किया दूसरी निकाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई