कांग्रेस से Rajasthan BJP में आए दिग्गज: न सरकार में जगह मिली और न ही संगठन में, क्या है अब इनका एजेंडा

Santosh Kumar pandey | Jul 12, 2025, 10:07 IST
Santosh Pandey
विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के कई दिग्गज राजस्थान भाजपा (Rajasthan BJP) में शामिल हुए थे। कुछ नेता पार्टी में एडजस्ट कर लिए गए। लेकिन सरकार में इन्हें जगह नहीं मिल पाई। इंतजार में इनका सब्र अब टूटने लगा है।

राजस्थान में कांग्रेस से भाजपा में आए अधिकतर दिग्गज नेताओं को अभी तक कुछ पद या पावर नहीं मिली है। ये नेता कांग्रेस में मजबूत स्थिति में थे। ये इस इन्तजार में हैं कि सरकार में कोई सम्मानजनक जगह मिल जाये। भविष्य में ऐसा नहीं होने पर इनमें से कुछ अपनी राह अलग अपना सकते हैं।



प्रदेश अध्यक्ष से हो चुकी मुलाकात

हालांकि, कुछ नेताओं ने हाल ही में राजस्थान भाजपा ( Rajasthan BJP ) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर से मुलाकात भी की थी। बताया जाता है कि वहां से इन्हें सरकार में एंट्री दिए जाने की पैरवी भी हो चुकी है। बोर्ड या निगमों में नियुक्ति की आस लगाए बैठे नेताओं ने भागदौड़ भी शुरू कर दी है। इसी वजह से ये नेता अभी कोई भी बड़ा निर्णय नहीं हो पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से सूची तैयार की जाएगी।



राजस्थान में RGHS योजना का भुगतान रोका, प्राइवेट अस्पतालों ने 15 जुलाई से इलाज रोकने का किया ऐलान



एक ज्योति संगठन में, दूसरी बाहर

कांग्रेस से भाजपा में आने वाली ज्योति मिर्धा (Jyoti Mirdha's entry in BJP) को पार्टी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें लोकसभा का टिकट भी दिया गया। जयपुर की मेयर रहीं ज्योति खण्डेलवाल को अभी बाहर रखा गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की आने वाली सूची में कई दिग्गजों के नाम हो सकते हैं। निकाय चुनाव से पहले जोर आजमाईश होने लगी है।



राहुल गांधी को रावण बताने के विरोध में सड़क पर उतरी राजस्थान कांग्रेस, डोटासरा बोले राहुल की जान को खतरा



कौन से दिग्गजों का टूट रहा सब्र?

बताया जाता है कि पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा, रामनारायण किसान, रमेश खींची, आलोक बेनीवाल और गिर्राज सिंह मलिंगा निकाय चुनाव में दिखना चाहते हैं। खादी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज मेहता, पूर्व सांसद करण सिंह यादव, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, कांग्रेस नेता रामनिवास मीणा, राजस्थान कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी व जोबनेर पंचायत समिति प्रधान शैतान सिंह मेहरड़ा कुछ नया कुछ चाह रहे है। हालांकि, कुछ भी ये खुलकर नहीं बोल रहे हैं। लेकिन, इनके समर्थक अब परेशान हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुख्यात लुटेरे कौशल गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, 2 बार मुठभेड़



महाराष्ट्र में भाषा विवाद: चिंता में 70 लाख प्रवासी राजस्थानी, जानिए ये कैसे बने विकास की धुरी



कुछ को मिल सकता है गिफ्ट

भाजपा सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस से भाजपा में आए कुछ दिग्गजों को गिफ्ट मिल सकता है। अब उनके नाम पर राय बनाई जा रही है। देखने वाली बात यह है कि उनके कद की हिसाब से मिलता है या उन्हें भी झुनझुना पकड़ाया जा सकता है।



FAQ

  1. 1. कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को अब तक क्यों कोई महत्वपूर्ण पद नहीं मिला?
    कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कई दिग्गज नेताओं को अब तक कोई महत्वपूर्ण सरकारी या संगठनात्मक पद नहीं मिला है। इसके कारण वे संगठन में अपनी स्थिति को लेकर असंतुष्ट हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें जल्द ही एक सम्मानजनक स्थान मिलेगा।
  2. 2. क्या भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेताओं का भविष्य अब भी अंधकारमय है?
    नहीं, भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, इन नेताओं को भविष्य में कुछ अहम पद मिल सकते हैं। वर्तमान में उनकी स्थिति पर विचार किया जा रहा है, और उन्हें पार्टी या सरकार में कुछ जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
  3. 3. भाजपा में शामिल होने के बाद नेताओं का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का मुख्य उद्देश्य अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करना है। वे चाहते हैं कि उन्हें पार्टी और सरकार में कुछ प्रभावशाली पद मिलें, जिससे उनका राजनीतिक भविष्य उज्जवल हो सके।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CONGRESS
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • Rajasthan BJP
  • Jyoti Mirdha's entry in BJP