सांसदों के निलंबन के विरोध में जयपुर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, डोटासरा बोले- दिल्ली दौरों में व्यस्त है सरकार
Rahul Garhwal | Dec 22, 2023, 24:00 IST
सांसदों के निलंबन के विरोध में जयपुर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, डोटासरा बोले- दिल्ली दौरों में व्यस्त है सरकार
सांसदों के निलंबन के विरोध में जयपुर में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार दिल्ली दौरों में व्यस्त है।
मनीष गोधा, JAIPUR. संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज जयपुर में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने धरना दिया और प्रदर्शन किया। जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस और अन्य दलों ने नेता और कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार काम करने की बजाय दिल्ली दौरा करने में व्यस्त है।
डोटासरा बोले- प्रजातंत्र की हत्या
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश में तानाशाह सरकार काम कर रही है। प्रजातंत्र की हत्या हो रही है। किसी को बोलने की आजादी नहीं है। चुने हुए सांसदों को अपनी सुरक्षा की बात उठाने का अधिकार नहीं है। जो देश में कानून बन रहे हैं। उसमें विपक्ष का कोई योगदान नहीं हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए विपक्ष के 140 से ज्यादा सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से बाहर किया गया। उसके बाद 18 कानून पारित करवाए गए। उसके बाद अनिश्चितकाल के लिए लोकसभा और राज्यसभा स्थगित कर दी गईं। इस देश में ये तानाशाह सरकार नहीं तो और क्या है। ये अघोषित आपातकाल है। विपक्ष को कुचलने की पूरी कोशिश की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
नए संसद भवन की सुरक्षा में सेंध
डोटासरा ने कहा कि आपने नया संसद भवन बनवाया और उस पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। इसका उद्घाटन हुए 6 महीने भी नहीं हुए और उससे पहले ही सुरक्षा में सेंध लग गई। अगर वहां के सांसद ये पूछ रहे हैं कि हमारी सुरक्षा कैसे होगी और ये चूक कैसे हुई। अगर देश के गृह मंत्री इस पर 2 शब्द बोल देते, तो क्या घट जाता।
बीजेपी के 16-17 आलाकमान
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार दिल्ली फेरी लगाने में व्यस्त है। बीजेपी को राजस्थान की जनता ने वोट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने वोट नहीं दिया है। ऐसे में प्रदेश की जनता से जो आपने वादे किए हैं। उनको पूरा करने में अपनी श्रम शक्ति लगानी चाहिए, न कि दिल्ली की फेरी लगाने में। ये लोग हमको कहते थे और चटकारे लेते थे कि मुख्यमंत्री बने हैं। दिल्ली जा रहे हैं। आलाकमान से मिलकर आएंगे। इनके तो आलाकमान भी 16-17 हो गए हैं। हमारा तो एक आलाकमान होता है। इनके तो 16-17 आलाकमान हैं। किस-किसके जा रहे हैं।
'राजस्थान की जनता के लिए काम कीजिए'
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कोई सांसद बना हुआ है। उसके जा रहे हैं। कोई केंद्रीय मंत्री है, उसके भी जा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष के भी जा रहे हैं और मैंने तो सुना है कि लोकसभा अध्यक्ष के स्टाफ के भी जा रहे हैं। राजस्थान की जनता ने आपको आशीर्वाद दिया और मौका दिया है। आप इनके लिए काम कीजिए। मैं तो उम्मीद करता हूं कि इनको सद्बुद्धि आए और ये पीएम मोदी और दिल्ली चक्कर लगाने की बजाय राजस्थान की जनता के भले के लिए कोई काम करें। मंत्रिमंडल का गठन कर विभागों का बंटवारा करें।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava