चित्तौड़ में प्रधानमंत्री मोदी की सभा से पहले वंदे भारत ट्रेन को डिरेल करने की साजिश आई सामने

The Sootr CG | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
चित्तौड़ में प्रधानमंत्री मोदी की सभा से पहले वंदे भारत ट्रेन को डिरेल करने की साजिश आई सामने
चित्तौड़ में प्रधानमंत्री मोदी की सभा से पहले वंदे भारत ट्रेन को डिरेल करने की साजिश आई सामने

राजस्थान में सोमवार, 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले चित्तौड़गढ़ के पास वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश सामने आई।

मनीष लोधा, JAIPUR. राजस्थान में सोमवार, 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले चित्तौड़गढ़ से कुछ दूरी पर उदयपुर से जयपुर के बीच में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश सामने आई है। हालांकि, पायलट की सजगता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ने इस संबंध में गंगरार थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मोदी ने 24 सितंबर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई थी हरी झंडी

उदयपुर से जयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। सोमवार को इसी गाड़ी के ट्रैक पर बड़ी संख्या में पत्थर और लोहे के सरिया रखे मिले। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कर्मचारी ट्रैक से पत्थर को हटाते हुए दिख रहे हैं। रेलवे की ओर से गंगरार थाने में इस बारे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शरारती तत्वों के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सोनीयाणा-गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर रखे गए पत्थर

दरअसल, उदयपुर से रवाना होने के बाद सुबह करीब 9:55 पर वंदे भारत चित्तौड़गढ़ पहुंची थी। इस बीच रास्ते में सोनीयाणा और गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच लोको पायलट ने पटरियों पर गड़बड़ी का अंदेशा देखते हुए ट्रेन को रोका और मौके पर जाकर देखा, तो पाया कि ट्रैक पर बड़ी संख्या में पत्थर और लोहे के सरिया रखे हुए हैं, ताकि यह ट्रेन पटरी से उतर जाए।

ऊत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के मुताबिक लोको पायलट की सजगता के कारण हादसा टल गया है और विभाग की ओर से जांच की जा रही है।

पहले एक मवेशी भी वंदे भारत से टकरा चुका है

उदयपुर से चलकर जयपुर आने वाली वंदे भारत ट्रेन को 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इससे पहले ट्रायल के दौरान भी एक मवेशी वंदे भारत से टकरा गया था। जिसके बाद ट्रेन की बोगी के ऊपर पत्थर बाजी की घटना भी सामने आई थी।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर समाचार
  • Conspiracy to derail Vande Bharat
  • stones on the track of Vande Bharat train near Chittorgarh
  • वंदे भारत को पटरी से उतारने की साजिश
  • चित्तौड़गढ़ के पास वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर पत्थर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज