भ्रष्ट अधिकारियों पर यह कैसी मेहरबानी, एसीबी को नहीं मिल रही अभियोजन स्वीकृति

Purshottam Kumar Joshi | Jan 07, 2026, 13:10 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने साल 2022-2025 में 1480 लोगों को रिश्वत लेते पकड़ कर नया रिकॉर्ड बना दिया। इसके आधार पर प्रदेश में प्रतिदिन एक भ्रष्ट अधिकारी ट्रैप हो रहा है। हालांकि अभियोजन स्वीकृति में देरी से कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

Jaipur. राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद रिश्वतखोरी पर अंकुश नहीं लग रहा है। वर्ष 2022 से 20 दिसंबर 2025 तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रदेश में 1480 लोगों की रिश्वत लेते ट्रैप किया। यह आंकड़ा बताता है कि औसतन हर साल 370 से अधिक और प्रतिदिन कम से कम एक व्यक्ति भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी के शिकंजे में आ रहा है।



राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती: 1100 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका



एसीबी का भ्रष्टाचारियों के खिलाफ रिकॉर्ड

प्रदेश में रिश्वतखोर कार्मिकों, अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई के भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। एक के बाद एक कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक भ्रष्टाचार के लिप्त पकड़ा जा रहा है। बीते साल 2025 में 335 भ्रष्ट कार्मिकों को एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही साल 2022 से 20 दिसंबर 2025 तक प्रदेश में 1480 लोगों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि औसतन हर साल 370 से अधिक लोग और प्रतिदिन कम से कम एक व्यक्ति भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी के शिकंजे में आ रहा है। इसके बावजूद भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से काबू पाने में सफलता नहीं मिल रही है।



विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से, 11 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश होने की संभावना



युवाओं का बढ़ता विरोध

एसीबी के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में युवाओं ने सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायतें एसीबी से की हैं। 20 से 35 वर्ष तक के युवाओं ने हेल्पलाइन और व्हाट्सएप के जरिए एसीबी से संपर्क किया और भ्रष्टाचार के मामलों की सूचना दी।


इन शिकायतों के आधार पर एसीबी ने कई भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा। हालांकि, इन मामलों में बहुत सी बार अभियोजन की स्वीकृति नहीं मिल पाने की वजह से आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है, जिससे भ्रष्ट कार्मिकों के हौसले और भी मजबूत हो जाते हैं।



weather update: एमपी, सीजी और राजस्थान में घना कोहरा और ठिठुरन भरी रहेगी रात



एसीबी की लगातार कार्रवाई

एसीबी की सख्त निगरानी और जांच के बावजूद भ्रष्टाचार पर नियंत्रण नहीं पाया जा रहा है। पिछले चार वर्षों में एसीबी ने 1480 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, लेकिन अभियोजन में देरी और अधिकारियों से मंजूरी न मिलने के कारण कोई कठोर कार्रवाई नहीं हो पाई। इससे भ्रष्टाचार में लिप्त लोग न केवल सुरक्षित रहते हैं, बल्कि उनके हौसले भी बढ़ जाते हैं।



5 नहीं, 7 प्रतिशत पानी भी देंगे; राजस्थान डिजिफेस्ट में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान



राजस्थान एसीबी में ईडी के अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, राजस्थान में ACB का धमाका



एनसीआरबी रिपोर्ट में राजस्थान का तीसरा स्थान

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में राजस्थान में 316 भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुए।


राजस्थान इस सूची में तीसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर महाराष्ट्र और दूसरे स्थान पर कर्नाटक हैं।


इस आंकड़े से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में भ्रष्टाचार की समस्या अभी भी गंभीर है। हालांकि, राज्य सरकार और एसीबी लगातार इस पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन परिणाम स्थिर नहीं हैं।



हेल्पलाइन और व्हाट्सएप से मिली शिकायतें

प्रदेश में ज्यादातर शिकायतें एसीबी की टोल-फ्री हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से की गई हैं। इन माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर एसीबी ने कई मामलों में कार्रवाई की और भ्रष्टाचार के आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।


ACB के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके।



पुलिस और एसीबी का समन्वय

पाली के एसबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वितीय खीवसिंह राठौड़ (Khivsingh Rathore) ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायतें एसीबी को टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर की जा सकती हैं।


इससे भ्रष्टाचार के मामलों को जल्दी और प्रभावी तरीके से निपटाया जा सकता है।


पुलिस और एसीबी के समन्वय से भ्रष्टाचार पर काबू पाने की संभावना बढ़ी है।



जयपुर में मकर संक्रांति से पहले 13 दिन तक नहीं उड़ा सकेंगे पतंग, सेना दिवस के चलते लगाई गई रोक, जानें पूरा मामला



एसीबी को नहीं मिल रही अभियोजन स्वीकृति

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए आवश्यक अभियोजन स्वीकृति मिलने में बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जनवरी 2026 तक जानकार सूत्रों के अनुसार राजस्थान में 600 से अधिक भ्रष्टाचार के मामले विभिन्न विभागों में अभियोजन स्वीकृति के अभाव में लंबित हैं।



सरकारी विभाग अपने ही अधिकारियों को बचाने के लिए स्वीकृति देने में देरी कर रहे हैं, जिससे एसीबी अदालतों में आरोप पत्र दाखिल नहीं कर पा रही है।



मुख्य बिंदू :

  • एसीबी ने 2022 से 2025 तक 1480 लोगों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
  • 2023 में राजस्थान में 316 भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए थे।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत एसीबी टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर की जा सकती है।
Tags:
  • एनसीआरबी रिपोर्ट
  • रिश्वत लेते ट्रैप
  • राजस्थान एसीबी
  • एसीबी टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064
  • एसीबी को नहीं मिल रही अभियोजन स्वीकृति