जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह बना, देश-विदेश में किया जा रहा पसंद

The Sootr | Sept 17, 2023, 24:00 IST
Share
जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह बना, देश-विदेश में किया जा रहा पसंद
जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह बना, देश-विदेश में किया जा रहा पसंद

राजस्थान के जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह बनाया गया है, 'भारत' के पहले लोगो को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में लगवाने के लिए सौंपा गया

JODHPUR. राजस्थान के जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह बनाया गया है। 'भारत' के पहले लोगो को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में लगवाने के लिए सौंपा गया है। इस लोगो को बिजनेसमैन हिम्मत सिंह सोलंकी ने बनाया है। इसकी डिजाइन भी उन्होंने खुद तैयार की है और इसे जोधपुरी पत्थर से बनाया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी को गिफ्ट किया चिन्ह-

बता दें कि इस स्मृति-चिन्ह को बनाने वाले हिम्मत सिंह सोलंकी भगवान राम के बहुत बड़े भक्त हैं। वह 11 सितंबर को राम के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे। इस दौरान वह अपने साथियों संग दूसरे दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय से मिलेन पहुंचे। उन्होंने चंपत राय को वह स्मृति चिन्ह तोहफे में दिया। चंपत राय को यह तोहफा बहुत पसंद आया और उन्होंने इसे अयोध्या के कारसेवकपुरम में रखवाया है। अब यह लोगो वायरल हो रहा है, जिसके लिए सोलंकी को देश-विदेश से ऑफर आ रहे हैं।

भारत' स्मृति चिन्ह कैसे बना-

'भारत' का यह स्मृति चिन्ह 12 इंच गुणा 12 इंच आकार में गोलाकार पत्थर से बनाया गया है। इसके बीच में हिंदी में भारत लिखा है और उसके ऊपर अशोक चक्र बना हुआ है। स्लोगन के रूप में ऊपर 'हमारा देश, हमारा नाम' लिखा है। नीचे 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के नाम का स्लोगन लिखा है। बता दें कि इसका कुल वजन करीब सात किलो से ज्यादा है। इसको बनाने के लिए सोलंकी और उनकी टीम ने पहले इसका डिजाइन कंप्यूटर पर बनाया था। बता दें कि हिम्मत सिंह सोलंकी मंदिरों में होने वाली नक्काशी के लिए कई सालों से काम कर रहे हैं।

Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या राम मंदिर
  • First logo of 'Bharat'
  • country's first memento of 'Bharat' in Jodhpur
  • memento of 'Bharat'
  • 'भारत' का पहला लोगो
  • जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह
  • 'भारत' का स्मृति-चिन्ह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज