जयपुर में गणपति प्लाजा के लॉकर रूम में मिले करोड़ों रुपए, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीनें, 1 किलो सोना भी बरामद

Pratibha Rana | Oct 18, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर में गणपति प्लाजा के लॉकर रूम में मिले करोड़ों रुपए, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीनें, 1 किलो सोना भी बरामद
जयपुर में गणपति प्लाजा के लॉकर रूम में मिले करोड़ों रुपए, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीनें, 1 किलो सोना भी बरामद

जयपुर में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों के बाद गणपति प्लाजा के लॉकरों की जांच जारी है।

JAIPUR. आयकर विभाग की टीम ने जयपुर के गणपति प्लाजा में बने 3 लॉकर खोले। इसमें से एक लॉकर में 1 करोड़ से ज्यादा की नगदी और दूसरे से 1 किलो सोना निकला। नोटों को गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई गई थी। इनकम टैक्स के अधिकारियों को कार्तिक कूलवाल के लॉकर से 1 किलो सोना जब्त किया है। जबकि इदरीश हसन के लॉकर से एक करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। हालांकि ये दोनों कौन है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

लॉकर से एक करोड़ और एक किलो सोना मिला

दरअसल राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा शुक्रवार को अचानक गणपति प्लाजा पहुंच गए थे। उन्होंने दावा किया था कि गणपति प्लाजा के बेसमेंट में बने 100 लॉकर्स में 500 करोड़ रुपए का कालाधन और गोल्ड रखा गया है। इसके बाद इनकम टैक्स और ईडी ने यहां पर छापामार कार्रवाई कर इन लॉकर्स को सील कर दिया था। 17 अक्टूबर को टीम फिर यहां पहुंची और सील किए गए लॉकर खोले। जांच में टीम को 1 किलो गोल्ड और करोड़ो का काला धन मिला है।

जिनके नाम ये लॉकर लिए, उनके नाम-पता फर्जी

वहीं जांच कर रही टीम का कहना है कि आरोपी ज्यादातर लॉकर नौकरों और ड्राइवरों के नाम पर लेते हैं। जब वह नौकरी छोड़कर चले जाते है तो संबंधित लोग उस लॉकर को अपने काम में लेना शुरू कर देते हैं। ऐसे में इनकम टैक्स समेत अन्य एजेंसियां छापा मारती हैं तो लॉकर इस्तेमाल कर रहे लोग जानकारी ना होने का बहाना बना देते हैं। इस कारण लॉकर से सोना और नगदी मिलने के बाद भी असली मालिक का नाम सामने नहीं आ पाता है। बताया जा रहा है कि गणपति प्लाजा के अंडरग्राउंड में बने लॉकर्स रूम में कुल 1100 लॉकर हैं। इनमें से 540 लॉकर एक्टिव ही नहीं हैं। कुछ लॉकर्स ऐसे है, जिसमें ना मालिक का नाम फर्जी है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • IT raid in Rajasthan
  • Raj opening lockers of Ganpati Plaza
  • crores found in Ganpati Plaza
  • राजस्थान में आईटी छापा
  • गणपति प्लाजा के लॉकर खोल रहे राज
  • गणपति प्लाजा में मिले करोड़ों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच